Move to Jagran APP

अब 90 प्रतिशत गाय देंगी बछियों को जन्म, जानिए कैसे होगा मुमकिन ये Agra News

39 जिलों में शुरू हुई योजना। 10 प्रतिशत पैदा होंगे मात्र बछड़े। 524 पशुओं पर मंडल में हो रहा है प्रयोग। पशु पालन विभाग ने तैयार किया वर्गीकृत वीर्य।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 05:45 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 05:45 PM (IST)
अब 90 प्रतिशत गाय देंगी बछियों को जन्म, जानिए कैसे होगा मुमकिन ये Agra News
अब 90 प्रतिशत गाय देंगी बछियों को जन्म, जानिए कैसे होगा मुमकिन ये Agra News

आगरा, चन्द्रशेखर दीक्षित। अब 90 प्रतिशत गाय बछियों को जन्म देंगी। इसके लिए पशु पालन विभाग ने वर्गीकृत वीर्य तैयार किया है, जो कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से गोवंश की नस्ल में न केवल सुधार करेगा, बल्कि नर पशुओं की संख्या नियंत्रित कर दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद, लखनऊ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शिवप्रसाद ने दी।

loksabha election banner

वह पिछले दिनों विकास भवन में पशु पालन विभाग की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय वर्कशॉप में लखनऊ से मुख्य ट्रेनर के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंडल स्तर से आए पशु चिकित्सकों को बताया कि विभाग की ओर से तैयार किए गए वर्गीकृत वीर्य प्रदेश के सिर्फ 39 जिलों को मुहैया कराया गया है। यहां सब कुछ ठीक रहेगा। इसके बाद ही पूरे प्रदेश में व्यवस्था लागू होगी।

मंडल में इतने पशुओं पर हो रहा है प्रयोग

जिला संख्या

आगरा 142

फिरोजाबाद 125

मथुरा 102

मैनपुरी 155

दो गुना दूध देंगी गाय

वर्गीकृत वीर्य से तैयार होने वाली बछिया जब गाय बनेगी। तब वह वर्तमान गायों की तुलना में दो गुना अधिक दूध देगी। इस किसानों की आय में वृद्धि होगी।

तैयार किए गए वर्गीकृत वीर्य (सेक्स्ड सीमेन) के लाभ

1.अधिक मादा संतति की प्राप्ति

2.पशुपालक की आय में वृद्धि

3.अधिक दूध का होगा उत्पादन

4.सरल तरीके से संतति का उत्पन्न होना

5. त्वरित आनुवंशिक उन्नयन

6. तेजी से पशु समूह में वृद्धि

तहसील स्तर पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद, लखनऊ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शिवप्रसाद ने बताया कि अभी जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगे तहसील स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य पशु पालन विभाग से जुड़े चिकित्सकों को पूरी तरह से जानकारी मुहैया कराना है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.