विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 करोड़ से बना उत्तरी बाईपास, फिर भी आगरा से होकर गुजर रहे हैवी व्हीकल्स

By Nirlosh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:07 PM (IST)

उत्तरी बाईपास पर अत्यधिक टोल टैक्स के कारण भारी वाहन अभी भी आगरा शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे बाईपास का 400 करोड़ रुपये का उद्देश्य विफल हो रहा है। अधिवक्ता केसी जैन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है, जिसमें टोल कम करने और शहर को जाम व हादसों से बचाने की मांग की गई है।

उत्तरी बाईपास।

उत्तरी बाईपास।

जागरण संवाददाता, आगरा। महुवन से टूंडला तक उत्तरी बाईपास से गुजरने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की अपेक्षा तीन-साढ़े तीन गुणा तक टोल टैक्स चुकाना पड़ रहा है। इससे 400 करोड़ रुपये की लागत से बने उत्तरी उत्तरी बाईपास का उद्देश्य विफल होता नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तरी उत्तरी बाईपास बनाया गया था, जिससे गैर-गंतव्य भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रुके और प्रदूषण कम हो।

उत्तरी उत्तरी बाईपास का टोल टैक्स अधिक होने से ट्रक शहर में आ रहे हैं और जाम लगने के साथ दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता केसी जैन की उत्तरी उत्तरी बाईपास बनने के बाद भी भारी वाहनों के शहर के मध्य से होकर गुजरने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका विचाराधीन है। कोर्ट ने 16 अक्टूबर को नोटिस जारी किया था। मामले में 16 दिसंबर को सुनवाई प्रस्तावित है।

इससे पूर्व जैन ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव परिवहन, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा है। मथुरा के महुवन से फिरोजाबाद के टूंडला तक जाने के दो रास्ते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होकर गुकरने पर केवल महुवन टोल प्लाज़ा पड़ता है। दूसरा रास्ता 14 किमी के उत्तरी बाईपास और यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जाता है।

उत्तरी उत्तरी बाईपास से गुजरने वाले वाहनों को महुवन के बाद मिडावली और खंदौली पर भी टोल देना पड़ता है। इससे कार को 105 की जगह करीब 365 और ट्रक को 570 की जगह करीब 1820 रुपये देने पड़ते हैं। अधिक टोल से बचने को वह शहर के मध्य से गुजरते है।

अधिवक्ता केसी जैन ने बताया कि उत्तरी उत्तरी बाईपास इसलिए बना था कि भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करें। जब उसी सफ़र का तीन गुणा टोल लगेगा, तो ट्रक शहर से ही जाएंगे। टोल उतनी ही दूरी का लिया जाए जितनी सड़क इस्तेमाल हुई, तभी आगरा को जाम और हादसों से राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।