Move to Jagran APP

Zila Panchayat Adhyaksh Agra: आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 26 जून को नामांकन, तीन जुलाई को मतगणना

Zila Panchayat Adhyaksh Agra जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं। आगरा जिला पंचायत में 51 सदस्य हैं। इनमें से सबसे अधिक बहुजन समाज पार्टी के समर्थन वाले सदस्य चुनाव जीते हैं। पार्टी का दावा है कि बसपा से जुड़े 20 सदस्य चुने गए हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 01:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 01:19 PM (IST)
Zila Panchayat Adhyaksh Agra: आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 26 जून को नामांकन, तीन जुलाई को मतगणना
आगरा जिला पंचायत में 51 सदस्य हैं। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी हैं। जिला पंचात अध्यक्ष के दावेदार 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन कर सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।29 जून को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। तीन जुलाई को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना होगी।

loksabha election banner

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं। आगरा जिला पंचायत में 51 सदस्य हैं। इनमें से सबसे अधिक बहुजन समाज पार्टी के समर्थन वाले सदस्य चुनाव जीते हैं। पार्टी का दावा है कि बसपा से जुड़े 20 सदस्य चुने गए हैं। वहीं, भाजपाई खेमे का दावा है कि उनके समर्थित 18 सदस्यों ने चुनाव जीता है। सबसे अधिक सदस्य होने के बाद भी बसपा अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं दिख रही। भाजपाई खेमे के दावेदार जरूर ताल ठोंक रहे हैं। जिला पंचायत के बीते कार्यकाल में कई बार उठापट हुई थी। सपा सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं कुशल यादव को प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। भाजपा के प्रबल प्रताप उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए।इसमें वह विजयी भी हुए। हालांकि बाद में भाजपा के ही एक अन्य दावेदार ने प्रबल प्रताप के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव रखा लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। प्रबल अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। जिला पंचायत का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही वह पद से हटे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.