35 हजार घरों में कूड़ा लेने नहीं पहुंचा कर्मचारी
आगराजागरण संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 अंतिम चरण शुरू हो गया है लेकिन डोर-टू-डोर क
आगरा,जागरण संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 अंतिम चरण शुरू हो गया है, लेकिन डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को शहर के 35 हजार घरों में कूड़ा लेने कोई नहीं पहुंचा। इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई है। वहीं, सर्वेक्षण में कूड़ा कलेक्शन की मानीटरिग ठीक से नहीं की जा रही है। नगर निगम प्रशासन सौ वार्ड में कूड़ा कलेक्शन करता है। हर दिन 750 टन कूड़ा निकलता है, जिसमें 400 टन सूखा, 300 टन गीला कूड़ा और 50 टन सिल्ट शामिल है।
इन क्षेत्रों में नहीं पहुंचे कर्मचारी
आवास विकास सेक्टर तीन, 14 और 16, कछपुरा, नुनिहाई, कालिंदी विहार, पटेल नगर, केके नगर, गोबर चौकी, ओल्ड ईदगाह, शाहगंज रोड के आसपास, छीपीटोला, कमला नगर ई ब्लाक के कुछ हिस्से में, दयालबाग सौ फूटा रोड के आसपास की आधा दर्जन कालोनियां। - डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर जल्द बैठक होगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
निखिल टीकाराम, नगरायुक्त - तीन दिनों से कूड़ा लेने कोई नहीं आया है। इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई है।
सावित्री देवी, कालिंदी विहार - सप्ताह में दो से तीन दिन ही कर्मचारी कूड़ा लेने आते हैं। बाकी दिन खुद ही फेंकने जाना पड़ता है।
गीता देवी, आवास विकास सेक्टर 14 - डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ठीक से नहीं हो रहा है। यह हाल एक माह से बना हुआ है।
रीमा देवी, कछपुरा - कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही बरती जा रही है। शिकायतों के बाद भी कर्मचारी हर दिन नहीं आ रहे हैं।
सुभाष कुमार, दयालबाग सौ फुटा रोड