Move to Jagran APP

आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों की आज नो एंट्री, रूट किया डायवर्ट

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुबह से ही कर दिया गया है रूट डायवर्ट। वाहनों के आवागमन दिनभर रहेगी रोक देवी प्रतिमा लेकर आने वाले वाहन ही जा सकेंगे। सुबह से ही घाटों में विसर्जन को उमड़े श्रद्धालु। पुलिस की गई है तैनात। गोताखोरों को भी किया गया है अलर्ट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 01:02 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 01:02 PM (IST)
यमुना किनारा रोड पर प्रतिमा विसर्जन के चलते शुक्रवार को सामान्‍य वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना किनारा मार्ग पर शुक्रवार को सुबह से ही वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इस रोड पर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। सिर्फ दुर्गा प्रतिमा लेकर आने वाले वाहनों को ही गुजरने दिया जा रहा है। यमुना घाटों पर वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। डायवर्जन सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। यह विसर्जन की समाप्ति तक रहेगा। प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता के अनुसार डायवर्जन निम्न प्रकार है-

loksabha election banner

-वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी चौराहा होकर विक्टोरिया पार्क की ओर आने वाले सभी वाहन जीवनी मंडी चौराहे से गधा पाड़ा होकर जा सकेंगे।

-एत्माद्दौला की ओर से आंबेडकर पुल होकर आने वाले सभी वाहन, जिन्हें विक्टोरिया पार्क की ओर जाना है, वह आंबेडकर चौक से सीधे जीवनी मंडी से गधा पाड़ा होकर जाएंगे।

-विक्टोरिया पार्क से जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले सभी वाहन बिजलीघर चौराहा, एमजी रोड व अन्य मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-यमुना किनारा मार्ग पर वाहनाें का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इस मार्ग पर केवल प्रतिमा विसर्जन को जाने वाले वाहन ही आ सकेंगे।

घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात

दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को बड़ी संख्या में लोग यमुना के घाटों पर जा रहे हैं। इसलिए एहतियातन बड़ी संख्या में घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गोताखोरों को भी अलर्ट किया गया है। इसके अलावा यमुना किनारा रोड पर भी जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी भी क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.