NHAI पर 6 करोड़ का जुर्माना, 15 दिन में जमा करनी होगी रकम Agra News
सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने किया था जुर्माने की राशि का आकलन।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 05:46 PM (IST)
आगरा, जागरण्ा संवाददाता। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर 6 करोड़ 84 लाख 37 हज़ार रुपये का जुर्माना लगा है। कमिश्नर अनिल कुमार ने पूर्व में इसके लिए निर्देश दिए थे।
एनएचएआई पर निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करने पर 6 करोड़ 84 लाख 37 हज़ार रुपये का जुर्माना लगा दिया है। कमिश्नर ने शिकायतों और निरीक्षण के आधार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए थे। कमिश्नर के निर्देश के बाद सीपीसीबी ने जुर्माने की राशि का आकलन किया। अब 15 दिन में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के बैंक खाते में जुर्मानेे की राशि जमा करनी होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें