Move to Jagran APP

Toll Tax: आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो के बजाए तीन टाेल प्लाजा, वाहन चालकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, स्थानीय लोग कर रहे विरोध

Toll Tax कोटवन में नया टोल प्लाजा शुरू हो गया है। हालांकि इस टोल का विराेध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मासिक शुल्क 315 के बजाए 200 किया जाएं। महुअन के बाद अब कोटवन पर भी देना होगा शुल्क।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 02:14 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 02:14 PM (IST)
Toll Tax: आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो के बजाए तीन टाेल प्लाजा, वाहन चालकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, स्थानीय लोग कर रहे विरोध
Toll Tax: एक और टोल प्लाजा खुलने से अब वाहन चालकों की जेब पर असर पड़ेगा

आगरा, जागरण टीम। उत्तर प्रदेश-हरियाणा बार्डर पर शुक्रवार से नया टोल प्लाजा शुरू हो गया है। अभी तक आगरा से कोटवन के बीच केवल महुअन टोल प्लाजा ही था, लेकिन अब एक और टोल प्लाजा खुल गया है।

loksabha election banner

खुलने के साथ ही विरोध

खुलने के साथ ही ग्रामीणों ने एकमुश्त धनराशि कम किए जाने को लेकर विरोध भी शुरू कर दिया है। शनिवार को इसे लेकर मंडी समिति में बैठक भी हुई। टोल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। दो दिन में एकमुश्त टोल टैक्स की राशि कम न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

उत्तर प्रदेश-हरियाणा बार्डर पर नवनिर्मित टोल का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। केंद्र सरकार ने एक टोल से दूसरे टोल के बीच की दूरी कम से कम 60 किमी होने की व्यवस्था की है। जबकि कोटवन बार्डर के बाद पलवल के पास टोल प्लाजा है। इसकी दूरी करीब 45 किमी है। इसके बाद महुअन टोल प्लाजा है, जिसकी दूरी करीब 75 किमी है।

आगरा से दिल्ली के बीच केवल तीन टोल प्लाजा

हालांकि टोल प्रबंधन का कहना है कि दिल्ली से आगरा के बीच केवल तीन टोल प्लाजा हैं। इस तरह से औसतन एक टोल प्लाजा की दूरी निर्धारित से ज्यादा है। टोल प्लाजा प्रबंधन ने यहां से 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों के लोगों के वाहनों के लिए एकमुश्त शुल्क 315 रुपये तय किया है।

शुल्क कम न होने पर होगा आंदोलन

किसान मजदूर महासंघ ने इस शुल्क का विरोध किया है। महासंघ का कहना है कि मासिक टोल की राशि हरियाणा में महज 200 रुपये है। यहां भी यही राशि की जाए। यदि राशि कम नहीं हुई तो किसा आंदोलन करेंगे। महासंघ के ब्रज प्रांत अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि कोटवन टोल को कम से 30 किलोमीटर के दायरे में फ्री करना चाहिए। दो दिन में शुल्क कम न होने पर आंदोलन किया जाएगा। टोल प्रबधंक भूपेश त्यागी ने बताया कि हरियाणा व यूपी की परिस्थिति में अंतर होने के कारण यह अंतर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.