विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में जमीन के विवाद में बॉडी बिल्डर की हत्या, भाई और भतीजों ने ही मार डाला

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:08 PM (IST)

आगरा में जमीन विवाद को लेकर भाई और भतीजों ने पूर्व बॉडी बिल्डर शाहिद की पत्थरों से मारकर हत्या कर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता,आगरा। घर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर दावेदारी के विवाद में मंगलवार सुबह भाई-भतीजों ने पूर्व बाडी बिल्डर एवं जिम ट्रेनर को पत्थरों से प्रहार करके गंभीर घायल कर दिया। उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दाैरान मौत हो गई। घटना के बाद आराेपित घरों से फरार हाे गए। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

घटना मंगलवार सुबह नौ बजे की है। सुरेश नगर निवासी 49 वर्ष के शाहिद बाइक से घर के पास ही अपनी परचूनी की दुकान पर जा रहे थे। घर के सामने से गुजरते समय उनके बड़े भाई अफसर कुरैशी और उसके पुत्रों ने उन्हें रोक लिया और झगड़ा करने लगे। जिसने खूनी रूप ले लिया। अफसर और उसके बेटों मेहताब व अल्ताफ ने शाहिद पर पत्थरों से ताबड़तोड़ कई प्रहार करके लहूलुहान कर दिया।

स्वजन शाहिद काे मेडिकल कालेज की एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान शाहिद की मौत हो गई। शाहिद पूर्व बाॅडी बिल्डर और जिम ट्रेनर थे। वर्तमान में घर के पास किराना की दुकान चला रहे थे। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।