Move to Jagran APP

Sanitization in Agra: कभी भी आ सकती है तीसरी लहर, आगरा में सैनिटाइजेशन के साथ फागिंग में बरती जा रही लापरवाही

Sanitization in Agra कोविड की तीसरी लहर की तैयारियों को लग सकता है झटका। शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान। सरकारी कार्यालय भी हैं शामिल सप्ताह में दो दिन चलना है विशेष अभियान।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 05:39 PM (IST)
शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान।

आगरा, जागरण संवाददाता। कछपुरा क्षेत्र में एक माह से न तो सैनिटाइजेशन हुआ है और न ही फागिंग। छह माह पूर्व इस क्षेत्र में आधा दर्जन कोविड मरीज मिले थे। फागिंग न होने के चलते मच्छरों का प्रकोप हैं। क्षेत्रीय लोग चार बार इसकी शिकायत नगर निगम में कर चुके हैं।

loksabha election banner

- शास्त्रीपुरम बी ब्लाक में डेढ़ माह से सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। क्षेत्रीय निवासी विक्रम अग्रवाल ने बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए एडीए और नगर निगम में छह बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन किसी भी विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।

- टेढ़ी बगिया में दो माह से सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। सात माह के भीतर इस क्षेत्र में 14 लोग कोविड पाजिटिव मिल चुके हैं। फागिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप है। इससे लोग परेशान हैं।

शहर में सैनिटाइजेशन और फागिंग न होने के यह तो चार ही उदाहरण हैं। कलक्ट्रेट और नगर निगम में हर दिन 30 से अधिक शिकायतें पहुंचती हैं। जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया जाता है। नगर निगम की इस लापरवाही से कोविड की तीसरी लहर की तैयारियों को झटका लग सकता है। प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। कालिंदी विहार निवासी सीमा देवी ने बताया कि तीन माह से क्षेत्र में सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। कोविड के कई मरीज मिल चुके हैं। संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत करने के बाद भी अभी तक फागिंग नहीं कराई गई है।

नगरायुक्त ने मांगी रिपोर्ट 

नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने सैनिटाइजेशन और फागिंग की रिपोर्ट मांगी है। खासकर रोस्टर का पालन कितना किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.