Move to Jagran APP

आगरा में राष्ट्रीय खिलाड़ी नेशनल पर अश्लील टिप्पणी, छोड़ी प्रैक्टिस

ताजगनगरी में एक राष्ट्रीय स्तर की महिला वेटलिफ्टर तथा उसके रिश्तेदारों पर मनचलों ने अश्लील टिप्पणी करने के बाद हमला भी किया। न्याय के लिए परिवार दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 11 Jun 2017 02:40 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 04:03 PM (IST)
आगरा में राष्ट्रीय खिलाड़ी नेशनल पर अश्लील टिप्पणी, छोड़ी प्रैक्टिस
आगरा में राष्ट्रीय खिलाड़ी नेशनल पर अश्लील टिप्पणी, छोड़ी प्रैक्टिस

आगरा (जेएनएन)। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही लगभग रोज महिला सुरक्षा को लेकर योजना बना रही है, लेकिन हालात बेहद ही भयावह हैं। ताजगनगरी में एक राष्ट्रीय स्तर की महिला वेटलिफ्टर तथा उसके रिश्तेदारों पर मनचलों ने अश्लील टिप्पणी करने के बाद हमला भी किया। वह यह खिलाड़ी डर के कारण अपनी प्रैक्टिस पर नहीं जा रही है जबकि पुलिस उसकी सुन नहीं रही है।  

loksabha election banner

प्रदेश कि योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा का कितना ही दावे क्यों न कर ले लेकिन हकीकत सरकार की इन दावों की पोल खोल कर रख दी है। प्रदेश में हालात अब इस कदर बदतर हैं कि ऑफिस की महिलाऐं व स्कूली छात्राएं ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी और उसका परिवार भी खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रहा है।

वेट लिफ्टर बेटी और उसका परिवार शोहदों के आतंक से खुद को घर में कैद रहने को मजबूर है। वेटलिफ्टर अब प्रैक्टिस छोड़कर न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। सरकार के आते ही भले ही एंटी रोमियो दल का गठन कर लिया गया हो लेकिन इसके बाद भी बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रही हैं।

आगरा के शाहगंज क्षेत्र की हिना उस्मानी 52 किग्रा में नेशनल लेवल वेट लिफ्टर है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में प्रेमी और दोस्तों किया किशोरी से गैंगरेप, मची खलबली

वह राष्ट्रीय मुकाबले में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। 30 मई को हिना की मां और दो भाई घर के किसी काम से बाहर गए निकले थे। इस दौरान कुछ शोहदों ने उनके ऊपर अश्लील टिप्पणी की। जिसके बाद हिना के परिवार कि तरफ से अश्लील टिप्पणी करने वाले आरोपी संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में तलाकशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

आरोपी की तरफ से भी परिवार वालों पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। जिसमे इस परिवार पर शोहदों ने लूट का मुकदमा कराया है। इसी दौरान आरोपियों ने हिना के परिवार के लोगों पर हमला भी बोला था। जिसके बाद अब हिना व उसका परिवार न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। उन्हें अभी तक न्याय नही मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.