Move to Jagran APP

..तो राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का नाम हो जाएगा अटल बिहारी रेलवे स्टेशन

नगर निगम देगा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अटल श्रद्धांजलि।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 06:07 PM (IST)
..तो राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का नाम हो जाएगा अटल बिहारी रेलवे स्टेशन
..तो राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का नाम हो जाएगा अटल बिहारी रेलवे स्टेशन

आगरा(जेएनएन): ताज नगरी के प्रमुख स्थानों को जल्द ही नये नामों से पुकारा जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्‍‌न अटल बिहारी वाजपेयी को सुलहकुल की नगरी श्रद्धांजलि देते हुए नई पहल करने जा रही है। केंद्र सरकार को आगरा नगर निगम द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें मांग की गई है कि शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन राजा की मंडी का नाम परिवर्तित कर अटल बिहारी रेलवे स्टेशन कर दिया जाए। इतना ही नहीं यमुना किनारा रोड का नाम भी परिवर्तित कर अटल बिहारी रोड किया जाएगा।

loksabha election banner

अजातशत्रु अटल जी को आगरा की ओर से श्रद्धांजलि देने की कवायदें की जा रही हैं नगर निगम द्वारा। सोमवार को नगर निगम परिसर में हुई प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गई।

मेयर नवीन जैन ने बताया कि अटल जी को आगरा से विशेष लगाव था।

वह कई दफा यहां आए थे। कई महत्वपूर्ण मौकों पर उन्होंने आगरा को विशेष तवज्जो दी थी। जिले से सटा बटेश्वर उनका पैतृक गांव है। ऐसे में शहर का भी कर्तव्य बनता है कि अटल जी की स्मृति में अमिट छाप छोड़े। उन्होंने बताया कि राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तन के लिए सदन से प्रस्ताव पारित होकर भारत सरकार के पास भेजा जाएगा।

इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौराहों पर अटल जी की प्रतिमाएं लगेंगी।

नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि नगर निगम द्वारा कोठी मीना बाजार, शाहगंज के पास बन रहे सभागार का नाम भी अटल जी के नाम पर होगा। यह शहर के लिए एक नई पहल होगी क्योंकि इससे पूर्व शहर में होने वाले आयोजनों के लिए सूरसदन प्रेक्षागृह ही है। सूरसदन में भी 1000 लोगों के ही बैठने की व्यवस्था है जबकि कोठी मीना बाजार में अटल जी के नाम पर बनने वाले सभागार में डेढ़ हजार लोग बैठ सकेंगे।

अपर नगर आयुक्त विजय कुमार ने जानकारी दी कि जल्द ही नगर निगम अटल आदर्श नवीन मुहल्ला योजना की शुरूआत होगी। प्रथम चरण में शहर के दस मुहल्लों चयन किया गया है। इन मुहल्लों में संपूर्ण विकास, बिजली, सड़क और पानी की समस्या का पूर्ण निदान होगा। ये मुहल्ले बनेंगे अटल आदर्श नवीन: - खटीक पाड़ा, नुनिहाई

- ईदगाह नगरिया, नामनेर

- अजीत नगर गेट, अर्जुन नगर

- नगला अरहर, ताजगंज

- शारदा विहार,बोदला

- देवरी नगर, नगला पदी

- सेक्टर आट, ब्लॉक बी, आवास विकास

- राम स्वरूप कॉलोनी, आजम पाड़ा

- खिड़की काले खां, मोती कटरा

- सिंधी कॉलोनी, अशोक नगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.