घर पर कहा थाने पर हूं फिर नहर में मिला शव, जानिए क्या हुआ भाजपा महिला पदाधिकारी के साथ Agra News
किसी का फोन आने पर घर से निकली थी पदाधिकारी। आखिरी बार 26 सितंबर को पति और बहू से हुई थी फोन पर बात।
आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा के कर्बला से 26 सितंबर को लापता भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष परवीन बेगम की हत्या कर दी गई। उनका शव फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में नहर में मिला। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
कर्बला निवासी 42 वर्षीय परवीन बेगम 26 सितंबर को दोपहर में 4 बजे किसी का फ़ोन आने पर घर से निकली थी। शाम सात बजे उनकी पति पल्ले खान और बहू हिना से मोबाइल फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। परवीन ने खुद को थाने में किसी काम से आने की बताया था। देर रात तक नही लौटने पर पति ने न्यू आगरा थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई।
शुक्रवार शाम को शव फतेहपुर सीकरी में नहर मिला। शव की तलाशी में मोबाइल नंबर मिला जो कि मृतका के समधी का था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क करके जानकारी दी। मृतका का सिर और चेहरा भारी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है।
मृतका के मोबाइल से दे रहा गाली
पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन पर कॉल की तो उसे किसी युवक ने उठाया। वह पुलिस और परिजनों से गाली गलौज कर रहा है।