शाम को खेलते खेलते गायब हुआ बच्चा, सुबह मिला खेत में शव
कासगंज के हमीरगंज की घटना, सरसों के खेत में मिला शव। बुधवार शाम से गायब था बच्चा, थाने पहुंचे ग्रामीण।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 01:27 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 01:27 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव हमीरगंज में गुरुवार सुबह 11 वर्षीय बच्चे का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हमीरगंज गांव में रहने वाले हरी सिंह का 11 वर्षीय पुत्र रजनेश बुधवार शाम से लापता था। जब रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। गांव में खोजबीन के साथ रिश्तेदारियों में भी पता किया। रात भर परिजन बेटे की तलाश में दौड़ते रहे। इधर सुबह गांव के बाहर खेत में गए ग्रामीणों को सरसों के खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर बदहवास परिजन दौडे-दौड़े यहां पर पहुंचे। खबर मिलने पर क्षेत्राधिकारी सहित थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। वहीं पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें