Move to Jagran APP

Breaking: रिश्‍तों का कत्‍ल, जिठानी ने ले ली गर्भवती देवरानी की जान

ताजनगरी में दिनदहाड़े हुई हत्‍या। आठ माह का गर्भ था मृतका के पेट में। जिठानी ने खुद को भी मारा चाकू। घर में विलाप।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 02:37 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 02:37 PM (IST)
Breaking: रिश्‍तों का कत्‍ल, जिठानी ने ले ली गर्भवती देवरानी की जान
Breaking: रिश्‍तों का कत्‍ल, जिठानी ने ले ली गर्भवती देवरानी की जान

आगरा, जागरण संवाददाता। यही कलियुग है। आपसी रिश्‍तों में ही कत्‍ल हो रहे हैं। गुरुवार दोपहर ताजनगरी में उस समय सनसनी फैल गई, जब जिठानी ने देवरानी का कत्‍ल कर दिया। कत्‍ल के पीछे वजह मामूली विवाद था। गुस्‍से में आपा खो बैठी जिठानी ने सब्‍जी काटने वाले चाकू से देवरानी का गला काट दिया। मौके पर आसपास के मोहल्‍लों से लोग जमा हैं और पुलिस भी पहुंच गई है।

loksabha election banner

मामला थाना रकाबगंज के मोहनपुरा का है। यहां संयुक्‍त परिवार में निशांत और प्रशांत दो भाई रह रहे हैं। दोनों विवाहित हैं। प्राथमिक तौर पर जानकारी मिली है कि बड़े भाई निशांत की पत्‍नी शालिनी और छोटे भाई प्रशांत की पत्‍नी दुर्गेश में आपस में बनती नहीं थी। अक्‍सर दोनों के बीच कहासुनी होती थी। गुरुवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्‍से में आकर जिठानी शालिनी सब्‍जी काटने वाला चाकू ले आई और देवरानी दुर्गेश को कमरे में बंद करके उसका गला काट दिया। इसके बाद खुद के पेट में भी चाकू मार लिया। खून ज्‍यादा बह जाने से दुर्गेश की मृत्‍यु हो गई। जबकि जिठानी शालिनी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पेट में आठ माह का गर्भ था।

इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी घर पर पहुंच चुकी है और छानबीन कर रही है। उधर मृतका के पति प्रशांत का रो-रोकर बुरा हाल है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.