Move to Jagran APP

छेड़छाड़ के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला

सदर के सुल्तानपुरा क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की शनिवार रात लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक छह महीने पहले किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज होने पर जेल गया था।

By Edited By: Published: Mon, 19 Feb 2018 12:21 AM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 10:56 AM (IST)
छेड़छाड़ के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला
छेड़छाड़ के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला
जागरण संवाददाता, आगरा: सदर के सुल्तानपुरा क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की शनिवार रात लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक छह महीने पहले किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज होने पर जेल गया था। मृतक के परिजनों ने नामजद चार लोगों समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। सदर के सुल्तानपुरा बड़ी बस्ती निवासी 30 वर्षीय अमर सिंह बाइक मैकेनिक था। उसकी एयरफोर्स परिसर में दुकान थी। अमर के पिता नेमीचंद के मुताबिक शनिवार रात को आठ बजे वह घर लौटा। इसी दौरान बस्ती के मनोज, विवेक, दीपू आदि ने घर पर आकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार और बस्ती के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर हमलावर अपने परिवार की किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अमर सिंह को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उक्त घटना के एक घंटे बाद अमर सिंह बाजार जाने को घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक किशोरी पक्ष के लोगों ने उसे रास्ते में दोबारा घेर लिया। लाठी-डंडों से पिटाई करके मरणासन्न कर दिया। बस्ती के कुछ लोगों द्वारा अमर सिंह पर दोबारा हमले की जानकारी पर परिजन मौके पर दौड़ पड़े। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान अमर सिंह ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया मृतक के भाई गोविंदा ने मनोज, दीपू, विवेक समेत चार लोगों को नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या एवं एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था मृतक पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह सभी अपने घरों पर मौजूद मिले। उन्होंने अमर सिंह पर हमले से इन्कार किया। उनका कहना था कि उसकी हत्या नहीं की गई, हादसे में मौत हुई है। किशोरी पक्ष के लोगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया अमर सिंह किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पिछले साल जेल गया था। जमानत पर छूटने के बाद से वह मुकदमा वापस लेकर राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। शनिवार रात को नशे की हालत में उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। इस पर उन्होंने वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दे दी। इस पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह डरकर छत पर जाकर छिप गया था। वहां से गिरने के चलते सिर में चोट लगने पर उसकी मौत हो गई। दो बच्चों का पिता था मृतक अमर सिंह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों का कहना है कि अमर सिंह को छेड़छाड़ के आरोप में गलत फंसाया गया था। छत पर मिले खून के निशान हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस अमर सिंह के घर पर पहुंची थी। उसकी छत पर खून के निशान मिले थे। परिजनों से पूछताछ करने पर उनका कहना था कि घायल को वह पहले घर लेकर आए थे। इसी के चलते खून के निशान छत पर मिले।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.