Move to Jagran APP

अब घर-घर बांटे जाएंगे नीले, हरे और लाल डस्‍टबिन, हो रही है खरीद Agra News

इस माह नगर निगम बांटेगा 2.73 लाख घरों में डस्टबिन। दिल्‍ली की कंपनी से हुआ है करार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 10:50 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 10:50 AM (IST)
अब घर-घर बांटे जाएंगे नीले, हरे और लाल डस्‍टबिन, हो रही है खरीद Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा शहर में इस माह 2.73 लाख घरों में डस्टबिन बांटे जाएंगे। यह तीन रंगों (लाल, हरे और नीले) के डस्टबिन होंगे। 2.73 लाख घरों में 8.19 लाख डस्टबिन का वितरण होगा। एक डस्टबिन की क्षमता 15 लीटर होगी। इन डस्टबिन की खरीद नई दिल्ली की शीतल कंपनी से की जा रही है।

loksabha election banner

ये है प्रोजेक्‍ट

- 8.19 लाख डस्टबिन खरीद रहा है नगर निगम

- 3.30 लाख भवन हैैं नगर निगम के सौ वार्डों में

- 2.5 लाख भवन स्वामी जमा करते हैैं हाउस टैक्स

- 01 डस्टबिन की कीमत 130 रुपये है। प्रत्येक की क्षमता 15 लीटर है।

इसलिए हो रही खरीद

छह माह पूर्व उप्र सालिड वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन जस्टिस डीपी सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। खतरनाक कूड़े के लिए लाल रंग के डस्टबिन रखने की सलाह दी थी। सूखा कूड़ा नीले और गीला कूड़ा हरे रंग के डस्टबिन में रखा जाएगा।

डोर टू डोर कलेक्‍शन में होगी आसानी

नगर आयुक्‍त अरुण प्रकाश का कहना है कि हर घर में तीन रंग का डस्टबिन बांटा जाएगा। जिससे लोग घरों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें। इससे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में आसानी रहेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.