नहीं लगती है झाड़ू, न साफ होती हैं नालियां
वार्ड 35 की रेलवे कॉलोनियों में टूटी पड़ी हैं सड़कें - आए दिन लड़खड़ा जाती है जलापूर्ति - 'जागरण आपके द्वार' में लोगों ने सुनाया दुखड़ा
आगरा, जागरण संवाददाता। दक्षिण रेलवे कॉलोनी हो या फिर अन्य। यहां सड़कें टूटी पड़ी हैं। नालियां उफान मार रही हैं। न हर दिन झाड़ू लगती है और न ही ठीक तरीके से कूड़ा उठता है। आए दिन जलापूर्ति लड़खड़ा जाती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
दैनिक जागरण ने 'जागरण आपके द्वार' का आयोजन मंगलवार को वार्ड 35 के दक्षिण रेलवे कॉलोनी, जनता क्वार्टर व उसके आसपास किया गया। क्षेत्रीय निवासी किशोर सिंह, नीरज कुमार ने बताया कि कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़कें टूटी पड़ी हैं। आए दिन जलापूर्ति ठप हो जाती है। बदबूदार पानी आता है। कॉलोनियों में जलभराव की समस्या रहती है। कहने के लिए नए नाले का निर्माण किया गया है, लेकिन इसकी सफाई न होने से यह चोक हो गया है। सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण
वार्ड 35 में पिछले सात माह से अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चला है। रेलवे कॉलोनियों व उसके आसपास की सड़कों पर अतिक्रमण हो चुके हैं। लोगों ने नालियों को पाट कर रैंप बना लिए हैं। खराब पड़ी हैं लाइट
वार्ड 35 में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। क्षेत्रीय लोग इसकी कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन इन्हें ठीक नहीं किया गया। माह में एक बार फॉगिंग
वार्ड 35 स्थित रेलवे कॉलोनियों में माह में एक बार फॉगिंग हुई है। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि हर सप्ताह फॉगिंग के लिए नगर निगम के अफसरों से कई बार शिकायतें की गई, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। नालों की सफाई में लापरवाही
वार्ड 35 में आधा दर्जन से अधिक नाले होकर गुजरते हैं। इस साल नालों की सफाई ठीक तरीके से नहीं हुई है। - जल निकासी की समस्या सबसे प्रमुख है। कई बार निगम सदन में मामले को उठाया जा चुका है।
अनीता, पार्षद वार्ड 35 - हर दिन झाड़ू नहीं लगती है। नालियां कूड़े से अटी पड़ी हैं। शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
सतीश चंद्र - सड़कें टूटी पड़ी हुई हैं। इसे लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी हैं। जलभराव की समस्या सालभर रहती है।
जाहिदा बेगम - मुस्तफा क्वार्टर में सफाई, जल निकासी सहित अन्य जो भी समस्याएं हैं। उनका निस्तारण कराया जाएगा।
अरुण प्रकाश, नगरायुक्त