यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Muharram 2022: दो साल बाद निकल रहा ताजियाें का जुलूस, देखें तस्वीरें, आगरा−जयपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन
Muharram 2022 मोहर्रम का जुलूस पाय चौकी से शुरू होकर करबला के मैदान के लिए निकल पड़ा है। सबसे आगे ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। मोहर्रम 10वीं तारीख मंगलवार (आज) है। महानगर में पाय चौकी स्थित इमामबाड़े से ताजिए का जुलूस निकाला जा रहा है। जो विभिन्न रास्तों से होते हुए करबला पहुंचेंगे। वहीं सोमवार की शाम को कटरा दबकैयान स्थित पाय चौकी स्थित इमामबाड़े में ऐतिहासिक फूलों के ताजिए पर अकीदतमंद आए। उन्होंने मन्नतों को पूरा करने के लिए दुआएं मांगी, सभी धर्म के लोगों ने इमाम हुसैन और उनके साथियों को खिराज ए अकीदत प्रस्तुत की।

सुबह लगभग 10 बजे ऐतिहासिक ताजिए का जुलूस निकलना शुरू हुआ जो विभिन्न रास्तो से होते हुए सुल्तानगंज की पुलिया के समीप करबला में पहुंचेगा। इस ताजिए के पीछे विभिन्न मोहल्लों की ताजिया चल रही हैं। पाय चौकी से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं और फूलाें के ताजिए लेकर चल रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर रखा है।

पुराने इमामबाड़े से निकाला गया जुलूस।
अंजुमन ए पंजतनी शाहगंज द्वारा मोहर्रम की 10 तारीख को परंपरागत जुलूस निकाला जाएगा जो पुराना इमामबाड़ा, चिल्लीपाड़ा से सुबह आठ बजे निकलेगा। यह सोरों कटरा, लाडली कटरा चौराहा, रूई की मंडी चौराहा, डबल फाटक, अर्जुन नगर तिराहा होता हुआ करबला सराय ख्वाजा में पहुंचेगा। यहां पर ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। मुख्य संरक्षक अमीर अहमद ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
आगरा जयपुर हाइवे पर रूट डायवर्जन
मलपुरा क्षेत्र के मिढ़ाकुर में धार्मिक जुलूस होने के कारण मंगलवार दोपहर 2.30 बजे से शाम छह बजे अथवा कार्यक्रम के खत्म होने तक आगरा जयपुर हाइवे पर रूट डायवर्जन किया जा रहा है।
− आगरा से फतेहपुर सीकरी जाने वाले वाहन पथौली नहर से मलपुरा से लालऊ पुल से दक्षिणी बाईपास होते हुए फतेहपुर सीकरी जायेंगे।
− फतेहपुर सीकरी से आगरा आने वाले वाहन महुअर दक्षिणी बाईपास पुल से बाद होते हुए आगरा की तरफ जायेंगे।
− बिचपुरी की तरफ से आने वाले वाहन मलपुरा नहर मलपुरा होकर दक्षिणी बाईपास से फतेहपुर सीकरी की तरफ जाएंगे।
− फतेहपुर सीकरी रुनकता की तरफ से आने वाले वाहन दक्षिणी बाईपास होते हुए मलपुरा नहर होते हुए पथौली से निकलेंगे।
