Move to Jagran APP

यमुना के बीहड़ में मिट्टी का अवैध खनन, पांच ट्रैक्टर-ट्राली सीज

बाह पुलिस को देख ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकले चालक चालक व उनके मालिकों को चिह्नित कर रही पुलिस

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 06:05 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 06:05 AM (IST)
यमुना के बीहड़ में मिट्टी का अवैध खनन, पांच ट्रैक्टर-ट्राली सीज

जेएनएन, आगरा। यमुना के बीहड़ से मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इसमें बीहड़ से सटे छह-सात गांवों के कुछ लोग भी शमिल हैं। गुरुवार सुबह बाह पुलिस ने छापा मारकर पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। इस दौरान इनके चालक भाग निकले। पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया है। पुलिस चालक व उनके मालिकों को चिन्हित कर रही है।

loksabha election banner

बाह के विक्रमपुर और उगनपुरा गांव से गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रालियों में मिट्टी भरकर बाह क्षेत्र के ईट भट्ठों पर पहुंचाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस पुलिस ने गुरुवार सुबह छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उगनपुरा व विक्रमपुर क्षेत्र से पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गये। पुलिस ने सभी ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर फरार चालक व ट्रैक्टर मालिकों की पहचान शुरू कर दी है। बीहड़ इलाकों में कई जगह हो रहा खनन

बाह क्षेत्र के यमुना के बीहड़ में कई जगह से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस खेल में कुछ पुलिस कर्मी व तहसील कर्मी भी शामिल हैं। ये छापे की खबर खनन माफिया तक पहुंचा देते हैं। यही वजह है कि वे सतर्क हो जाते हैं। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा। इसे रोकने के लिए छापामार कार्रवाई की जाएगी। निबोहरा पुलिस ने पकड़ी चंबल सेंड से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

जेएनएन, आगरा। निबोहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम मझारा के पास से चंबल सेंड से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली। इस दौरान चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक इसे सीज किया गया है। ईटों से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज

जेएनएन, आगरा। पिनाहट पुलिस ने गुरुवार दोपहर ईटों को ओवरलोड भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दिए। ये नदगवां तिराहे से होते हुए राजाखेड़ा जा रहे थे। चालकों के पास इनके दस्तावेज भी नहीं थे। पुलिस ने इन्हें सीज कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.