CoronaVirus: वुहान की तर्ज पर आगरा का हर गली-मोहल्ला सेनेटाइज करने की तैयारी
सांसाद एसपी सिंह बघेल की अगुवाई में शनिवार से शहर में ट्रैक्टरों के जरीये कराया जाएगा सेनेटाइजेशन। फिट कराई जा रही विशेष मशीन।
आगरा, प्रभजोत कौर। चीन के वुहान की तर्ज पर अब आगरा भी कोरोना मुक्त होने के लिए कमर कस चुका है। खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने वाले ट्रैक्टर शहर की हर गली, हर दीवार, हर चौराहे को सेनेटाइज करेंगे। इस काम में सांसद के साथ शहर के समाजसेवियों ने भी कदम आगे बढ़ाए हैं।
पूरे उत्तर प्रदेश में आगरा में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज हैं। प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एेसे में सांसद एसपी सिंह बघेल व समाजसेवियों ने मिलकर एक मुहिम शुरू करने की योजना बनाई है। ग्रामीण क्षेत्रों से एेसे ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई है, जो खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते हैं। इन ट्रैक्टरों पर लगी स्प्रे मशीन में सोडियम हाइड्रोक्लोराइज भरा जाएगा। पहले चरण में यह ट्रैक्टर रेड जोन की गलियों को सेनेटाइज करेंगे। उसके बाद पूरे शहर में केमिकल का छिड़काव होगा। शनिवार को यह मुहिम शुरू हो रही है। इसके बाद हर तीसरे दिन यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। इस मुहिम में प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। नगम निगम से भी एेसे स्वयं सेवक मांगे गए हैं, जिन्हें शहर की गलियों की जानकारी हो। इस मुहिम में शैलेंद्र शर्मा व दिगंबर सिंह धाकरे भी सहयोग कर रहे हैं।
हॉट स्पॉट जोन में दो बाहर उठ रहा कूड़ा
हॉट स्पॉट जोन में दिन में दो बार कूड़ा उठाया जा रहा है। इस कूड़़े को अलग रखा जा रहा है। नगर निगम ने संबंधित क्षेत्रों में कूड़े के उइान की अलग व्यवस्था की हुई है। हर जोन में एक- एक सेनेटरी इंस्पेक्टर और दो दो सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। यह सभी पूरी ड्रेस और मास्क, टोपी, ग्लब्स का प्रयोग कर रहे हैं। जो भी कूड़ा कलेक्ट किया जा रहा है उसमें नियमित अंतराल पर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।