अजब इश्क की गजब कहानी, प्रेमी के लिए परिजनों से भिड़ गई दो बच्चों की मां Agra News
महिला ने छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया है। महिला पति से तलाक मांग रही है।
आगरा, जेएनएन। रुनकता चौकी पर उस समय अजीब स्थिति हो गई, जब एक महिला, प्रेमी के लिए अपने परिजनों से भिड़ गई। महिला ने छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया है। महिला पति से तलाक मांग रही है।
आगरा कैंट निवासी महिला की 15 साल पहले रुनकता के युवक से शादी हुई थी। महिला के ग्यारह साल का बेटा व आठ साल की बेटी है। महिला का पति से कई साल से मनमुटाव चल रहा है। महिला पिछले आठ दिन से बच्चों को लेकर गायब थी। उसके पति ने इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। महिला की दो बहन और दो भाई महिला केपति के साथ चौकी पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने फोन कर महिला को चौकी पर बुला लिया। दोनों पक्ष महिला को समझा रहे थे कि किसी बात पर महिला भड़क गई और अपने छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों को तलाक के लिए कोर्ट में जाने को कहा है।
दारोगा से हैं प्रेम संबंध
महिला के पति व मायके वालों का आरोप है कि महिला के करीब डेढ़ साल पहले से सिकंदरा थाने में तैनात एक दारोगा से प्रेम संबंध हैं। उसी ने महिला को सिकंदरा क्षेत्र में किराए पर कमरा दिलवा रखा है। महिला एक साल से बच्चों को लेकर वहीं पर रह रही है।