Move to Jagran APP

UP Panchayat Election 2021: आगरा में इस बार चुने गए 11 फीसद से अधिक प्रधान निकले निरक्षर

सबसे अधिक निरक्षर प्रधान अछनेरा ब्लाक में हैं। इस पंचायत चुनाव में सिर्फ दो ही ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्विरोध चुने गए। शेष 688 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। चुने गए प्रधानों में से 80 प्रधान निरक्षर हैं। रिकार्ड राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 05:30 PM (IST)
UP Panchayat Election 2021: आगरा में इस बार चुने गए 11 फीसद से अधिक प्रधान निकले निरक्षर
आगरा में निर्वाचित 11 फीसद प्रधान निरक्षर हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा जनपद में इस बार 11 फीसद से अधिक ग्राम पंचायतों के निरक्षर प्रधान गांव की सरकार की कमान संभालेंगे।जिले में सबसे अधिक निरक्षर प्रधान अछनेरा ब्लाक में चुने गए हैं। सभी का रिकार्ड राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। आयोग को जो चार्ट भेजा गया है, उसके शैक्षिक योग्यता वाले कालम में कई विजयी प्रधानों की शैक्षिक योग्यता की बजाय अन्य दर्ज किया गया है। जिले में 690 ग्राम पंचायतें हैं। इस पंचायत चुनाव में सिर्फ दो ही ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्विरोध चुने गए। शेष 688 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ।

loksabha election banner

इस बार जो प्रधान चुनकर आए हैं, उनमें 80 प्रधान निरक्षर हैं। सबसे अधिक निरक्षर प्रधान अछनेरा ब्लाक में हैं। सैंया की भी 11 ग्राम पंचायतों के प्रधान निरक्षर हैं। अभी ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हुआ है। शासन से अभी शपथ ग्रहण के लिए तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी प्रधानों को शपथ ग्रहण का इंतजार है। इसी के बाद वह विधिवत रूप से अपना कामकाज संभाल सकेंगे।

समूह का हाथ थाम आगे बढ़ाए कदम

इस बार पंचायत चुनाव में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तीन महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। इनमें दो प्रधान पद पर निर्वाचित हुईं और एक ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर। सुषमा देवी इन्हीं में एक हैं। वह बरौली अहीर ब्लाक की बगदा ग्राम पंचायत की प्रधान चुनी गई हैं। पिछले लाकडाउन में जब उनके पति की प्राइवेट नौकरी छूट गई तो परिवार के खर्च उठाने के लिए वह कैलाश स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। सदस्य के रूप में कुछ महीने ही काम किया था, इसी बीच पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया। ग्रामीणों के कहने पर उन्होंने प्रधान पद का चुनाव लड़ा और विजयी हुईं।

ये है स्थिति

ब्लाक ग्राम पंचायत निरक्षर प्रधानों की संख्या

एत्मादपुर 47 02

खंदौली 41 08

अकोला 38 06

बिचपुरी 29 04

बरौली अहीर 55 09

फतेहपुर सीकरी 56 07

अछनेरा 52 12

खेरागढ़ 36 06

सैंया 44 11

जगनेर 32 02

शमसाबाद 59 00

फतेहाबाद 70 04

बाह 50 02

पिनाहट 36 05

जैतपुर कलां 45 02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.