Move to Jagran APP

ताजनगरी में बंदरों का खौफ, इटली की पर्यटक को काटा, एक महिला की भी ली जान

ताज पर तैनात पर्यटन पुलिस ने उपचार कराने के बाद किया पर्यटक को रवाना। फाउंड्रीनगर में छत से ईंट गिराने पर नीचे बैठी महिला की मौत।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 01:13 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 03:20 PM (IST)
ताजनगरी में बंदरों का खौफ, इटली की पर्यटक को काटा, एक महिला की भी ली जान
ताजनगरी में बंदरों का खौफ, इटली की पर्यटक को काटा, एक महिला की भी ली जान

जासं, (आगरा): ताजनगरी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इटली से ताजमहल देखने पहुंची युवती को बंदर ने काट लिया। पर्यटन पुलिस ने उनका उपचार कराया। ताज पर पिछले कुछ समय से बंदरों के लगातार हो रहे हमलों से पर्यटक दहशत में रहते हैं। वहीं दूसरी घटना में बंदरों द्वारा गिराई गईं ईंटें महिला के सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

loksabha election banner

बुधवार सुबह ताजमहल देखने पहुंची इटली निवासी मरियम पश्चिमी गेट पर टिकट विंडो के पास थीं। तभी एक बंदर आया और अचानक आक्रामक होते हुए मरियम पर हमला बोल दिया। पैर पर काट लिया। मरियम की चीख सुन वहां मौजूद अन्य पर्यटक भी दहशत में आ गए। कुछ पर्यटक तो बिना ताज देखे ही लौट गए। पर्यटन पुलिस की मदद से मरियम को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार व प्रतिरोधक दवा लगवाने के बाद साथ आए दल के पास पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर पर्यटन थाना जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि इटली की पर्यटक सहम गई थीं। उपचार मिलने के बाद सहज हो सकी।

फैक्ट्री में काम करती महिला पर गिराईं ईंटें

बंदरों की वजह से एक महिला की मौत हो गई। जीवनी मंडी के पटेल नगर निवासी पूनम माहौर फाउंड्री नगर स्थित सिंघल इंडस्ट्रीज में काम करती हैं। इसमें नमक बनता है। बुधवार को शाम आठ बजे वे अन्य महिलाओं के साथ फैक्ट्री के टिनशेड में नमक पैक कर रही थीं। फैक्ट्री के कर्मचारी प्रेमपाल ने बताया बंदरों की टोली ने दीवार से दर्जनभर ईंटें नीचे गिरा दीं। पूनम को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ये ईंटें सीधे उनके सिर पर जाकर गिरीं और उनकी जान चली गई। पुलिस ने मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.