विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा के गढ़ में बड़ा उलटफेर, MLC चुनाव में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल की बड़ी बढ़त

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:42 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 08:15 AM (IST)

आगरा मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल प्रथम वरीयता में भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर ...और पढ़ें

फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में मतगणना स्थल पर काउंटिंग करते कर्मी। जागरण

फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में मतगणना स्थल पर काउंटिंग करते कर्मी। जागरण

HighLights

  1. सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल प्रथम वरीयता में 3750 वोटों से आगे।

  2. किसी भी प्रत्याशी को 50% से अधिक वोट नहीं मिले।

  3. परिणाम के लिए द्वितीय वरीयता के मतों की गणना जारी।

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा मंडल समेत 12 जिलों में हुए उप्र विधानपरिषद आगरा खंड शिक्षक चुनाव में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में प्रथम वरीयता में हार-जीत का फैसला नहीं हुआ है। प्रथम वरीयता के सभी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।

कुल 27,737 वैध मतों की गिनती हो चुकी है। अभी तक किसी भी प्रत्याशी को 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिले हैं। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को 13,087 वोट तो भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को 9,337 वोट प्राप्त हुए हैं।

प्रथम वरीयता में सपा प्रत्याशी करीब 3,750 वोटों से आगे हैं। अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती से परिणाम तय होगा।कुछ देर में सेकेंड वरीयता के मतों की गणना शुरू होगी।

स्नातक खंड में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह दूसरे राउंड में आगे

शुक्रवार को हुए मतदान में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने फतेहाबाद, सैंया और खेरागढ़ में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद इन तीनों मतदान केंद्रों पर रविवार को पुनर्मतदान हुआ था। वोटों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे से फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में शुरू हुई। इससे पूर्व सात बजे आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद सहित 12 जिलों के स्ट्रांग रूम को खोला गया। शिक्षक और स्नातक में मतों की बंडलिंग शुरू हुई। इसके बाद पहले राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी डॉ.आकाश अग्रवाल ने 5550 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी पर बढ़त बनाई थी।

हंगामे के चलते दो घंटे तक रुकी रही गणना

दोपहर ढाई बजे मतों की गिनती में जानबूझकर देरी के आरोप लगाते हुए सपा के मतगणना एजेंटों ने हंगामा कर दिया और बाहर निकल गए। एक घंटे तक मतगणना रुकी रही। शाम सात बजे प्रशासन ने पहले राउंड के परिणाम घोषित किए, जिसमें सपा प्रत्याशी 691 वोटों से आगे थे। वहीं दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी ने 3000 वोटों से अधिक की बढ़त बना ली थी। हालांकि जिला प्रशासन ने रात एक बजे तक दूसरे राउंड के परिणाम की घोषणा नहीं की गई। वहीं शाम छह बजे से स्नातक चुनाव की मतगणना शुरू हो सकी।

पहले राउंड भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 714 और दूसरे राउंड में 459 वोट से प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी शशांक यादव से आगे चल रहे थे। बताया जा रहा है कि स्नातक क्षेत्र का परिणाम बुधवार सुबह तक घोषित हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी एमएलसी वोटर लिस्ट में ‘राम ने यादव को मारा’ कैसे हुआ, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी सफाई