यूपी एमएलसी चुनाव: दोबारा मतदान में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, आगरा पुलिस ने संभाला मोर्चा
आगरा खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए तीन बूथों पर दोबारा मतदान के दौरान सैंया में सपा और ...और पढ़ें

हस्तक्षेप करती पुलिस। वीडियो से ली गई तस्वीर।
HighLights
आगरा एमएलसी चुनाव के लिए तीन बूथों पर पुनर्मतदान
सैंया में सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े
पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) के लिए सोमवार को तीन बूथ पर दोबारा मतदान हो रहा है। सैंया मतदान केन्द्र के बाहर सर्विस रोड पर सपा व भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए तथा आपस में कहा सुनी हो गयी।
मामला उलझता देख एसीपी श्वेता वर्मा व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों ओर के कार्यकर्ताओं को संमझाकर वापस भेज दिया।
भाजपा और सपा समर्थक आए आमने-सामने
बताया गया है कि भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल भी समर्थकों के साथ मतदान केंद्र की ओर निकल पड़े। मतदान केन्द्र के बाहर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी व नारेबाजी होने लगी। ये देखकर एसीपी श्वेता शर्मा व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को वापस भेजा।
तीन बूथ पर चल रही है वोटिंग
बता दें कि आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। मतदान के दौरान कमिश्नरी पहुंचे सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। वह फूट-फूट कर रोए थे। उन्होंने मतदान में गड़बड़ी के साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे।
तीन मतदेय स्थल पर हुए मतदान को शून्य घोषित किया था
भारत निर्वाचन आयोग के सचिव के निर्देशों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों पर हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया था। इनमें खेरागढ़ तहसील स्थित बूथ नंबर 20, सैंया स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित बूथ नंबर 21 और फतेहाबाद के क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित बूथ नंबर 26 शामिल थे। अभी तक 12 बजे के करीीब सैंया 250 मतदाता मत का प्रयोग कर चुके हैं।
