अब कासगंज में हैवानियत, किशोरी से हुआ सामूहिक दुष्कर्म Agra News
रविवार रात की घटना। जानकारी होने पर पिता ने दर्ज कराया आरोपितों के खिलाफ मुकदमा।
आगरा, जेएनएन। कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव में शौच को गई किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है।
गांव की किशोरी रविवार रात लगभग नौ बजे खेत पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि तभी गांव के चार युवकों ने उसे दबोच लिया और पास के बाग में ले गए। जहां उसके साथी बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी तो वह पुत्री और अपनी पत्नी को साथ थाने पहुंचे। वहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने रिपोर्ट में गांव के ही घनश्याम, सुरेश, पुष्पेंद्र व अंकित को नामजद किया है। सभी आरोपित गांव से फरार हैं।
जल्द होगी गिरफ्तारी
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीम को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
- सुशील घुले, एसपी