प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुली बात Agra News
कई माह से स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षक कर रहे थे उत्पीड़न।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 09:05 AM (IST)
आगरा, जेएनएन। फीरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कई माह से प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका का यौन उत्पीड़न प्रिंसिपल और शिक्षक कर रहे थे। शिक्षिका के नाबालिग होने के कारण मामला पोस्को एक्ट और दुष्कर्म में दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोरी प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षिका मई माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। शिक्षिका जब गर्भवती तो उसके परिजनों को जानकारी हुई। किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इधर थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपित प्राचार्य फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें