विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एटा में किशोरी से हैवानियत, मां बोरवेल में गिर गई बोलकर साथ ले गया युवक, दुष्कर्म से दहशत में पीड़िता

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2022 07:10 PM (IST)

Crime In Etah युवक के एक झूठ में किशाेरी उसके साथ चली गई। किशोरी उस पर विश्वास करती थी। लेकिन ...और पढ़ें

Crime In Etah: एटा में किशारी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
Crime In Etah: एटा में किशारी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

आगरा, जागरण टीम। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में किशोरी के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। जनपद के थाना मलावन क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित किशोरी की मां बोरवेल में गिरने की जानकारी देकर उसे खेत पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

युवक बोला-मां बोरवेल में गिर गई है

थाना मलावन क्षेत्र निवासी एक एससीएसटी वर्ग की 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे घर पर अकेली मौजूद थी। उसी समय अमरसिंह उसके पास पहुंच गया। उसने किशोरी को बताया कि उसकी मां बोरवेल में गिर गई है। आरोपित की बात पर विश्वास करके किशोरी उसके साथ खेत पर चली गई। जहां आरोपित ने उसके साथ स्कूल के पीछे ले जाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। साथ ही उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया

घटना की पूरी जानकारी किशोरी ने घर पहुंच स्वजन को दी। उन्होंने थाना मलावन पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि मामले की रिपाेर्ट दर्ज करा दी गई है। शेष मामले की जांच कराई जा रही है।

बारात में गई किशोरी से छेडछाड़

थाना मलावन क्षेत्र में ही एक गांव में बारात देखने गई किशोरी के साथ नामजद आरोपितों ने हाथ पकड़ कर छेडछाड़ कर दी। किशोरी की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां के साथ आरोपितों ने धक्का मुक्की करते हुए उसकी मारपीट कर दी। इसकी शिकायत किशोरी ने थाना मलावन पुलिस को दर्ज कराई है।