Move to Jagran APP

Misdeed Case in Agra: फेरी लगाने वाले ने घर में घुस महिला से किया दुष्कर्म, स्वजनों ने दबोचा

Misdeed Case in Agra कॉलोनी में घूमने वाले फेरी वालों पर विश्वास करना पड़ा भारी। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की घटना महिला ने फेरी वाले से खरीदे थे कपड़े। महिला के पीछे घर में घुस आया आरोपित शोर मचाने पर पहुंचे स्वजन ने दबोचा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 09:29 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 09:29 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: फेरी लगाने वाले ने घर में घुस महिला से किया दुष्कर्म, स्वजनों ने दबोचा
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में फेरी लगाने वाला महिला को अकेली देख घर में घुसकर दबोच लिया। उससे दुष्कर्म कर दिया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे स्वजन को देख आरोपित भागने लगा। उन्होंने लोगों की मदद से आरोपित को पकड़ने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार को उसे जेल भेज दिया।

loksabha election banner

घटना बुधवार दोपहर की है। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला घर पर अकेली थी। पति फैक्ट्री काम पर और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान ठेल पर कपड़ों की फेरी लगाने वाला दाऊद निवासी प्रकाश नगर एत्माद्दौला गली से गुजरा। महिला ने फेरी वाले को रोक कर उससे अपने पुत्र के लिए कुछ कपड़े खरीदे। वह उसे भुगतान करने को रुपये लेने घर के अंदर गई। आरोपित दाऊद भी पीछे से अंदर आ गया।

दरवाजा अंदर से बंद कर महिला को दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला ने शोर मचा वहां से भागने का प्रयास किया।

दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते वह नाकाम रही। इस बीच बाजार से आया महिला का देवर वहां पहुंच गया। आरोपित दरवाजा खोल अपनी ठेल लेकर भागने लगा। महिला के जानकारी देने पर देवर ने आरोपित दाऊद को लोगों की मदद से दबोच लिया। उसकी पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला विनोद कुमार ने बताया कि अारोपित फेरी वाले के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। उसे गुरुवार को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.