Move to Jagran APP

Melania Trump को ऐसा भाया ताज, US जाकर भी नहीं भूलीं वो लम्‍हें, Twitter पर साझा कीं यादें Agra News

ट्वीटर पर साझा किया पति डोनाल्‍ड ट्रंप संग ताजमहल के दीदार का वीडियो।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 12:36 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 07:16 PM (IST)
Melania Trump को ऐसा भाया ताज, US जाकर भी नहीं भूलीं वो लम्‍हें, Twitter पर साझा कीं यादें Agra News
Melania Trump को ऐसा भाया ताज, US जाकर भी नहीं भूलीं वो लम्‍हें, Twitter पर साझा कीं यादें Agra News

आगरा, तनु गुप्‍ता। वो अक्‍स है मोहब्‍ब्‍त का, किसी शहशांह की दीवानगी का। नूर है इश्‍क की रूमानियत का। जी हां वो ताज है तमाम महलों का। ताजमहल को यूं ही दुनिया कायनात का अजूबा नहीं मानती। इसे एक बार जो देख ले वो इसकी शफ्फाक खूबसूरती के साथ पाक मोहब्‍बत की चांदनी से भी सराबोर हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी के साथ। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप जब अपनी हमसफर मेलानिया के साथ मीनार ए मोहब्‍बत ताज महल के दीदार के लिए आए तो मेलानिया ने शायद ही सोचा होगा कि ये स्‍मारक उनके जेहन में एक अमिट छाप के साथ दिलकश याद भी छोड़ेगा। वो दो दिवसीय भारत दौरे को पूरा कर जब सात समंदर पार यूएस लौटींं तो वो यहां से ताज के दीदार की यादें साथ ले गईं। ताज के साये तले उन लम्‍हों को उन्‍होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा किया तो उनके दिल के जज्‍बात उसमें साफ झलक रहे थे। वीडियो साझा करते हुए उन्‍होंने इसका कैप्‍शन लिखा था दुनिया के सात अजूबों में शुमार, लुभावना ताजमहल।

loksabha election banner

24 फरवरी को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरेे पर आए थे। उनके साथ उनकी पत्‍नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी थे। मेलानिया की यह पहली भारत की अधिकारिक यात्रा थी। दो दिवसीय दौरे के पहले ही दिन अहमदाबाद में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और मोटेरा स्‍टेडियम में भाषण के बाद ट्रंप‍ परिवार ताजमहल के दीदार के लिए आगरा आ गया था। ताज के दीदार की ललक ट्रंप परिवार को तय समय से 40 मिनट पहले ही आगरा खींच लाई थी। यहां मेलानिया ने अपने जीवनसाथी के हाथों को थाम डूबते सूरज की लालिमा में निखरते ताज का दीदार किया था। ऐसा पहली बार हुआ था कि कोई अमेरिकी राष्‍ट्राध्‍यक्ष अपनी पत्‍नी के साथ ताज के दीदार के लिए आए थे। ताज के भ्रमण के दौरान गाइट नितिन सिंह ने ट्रंप दंपती को ताज के इतिहास, पच्‍चीकारी, निर्माण, विशेषता आदि के बारे में जानकारी दी थी। ताज से से सं‍बंधित सात सवाल भी ट्रंप ने नितिन से पूछे थे। ताज के दीदार की यादों को कैमरे द्वारा कैद किया गया था। उसी वीडियो को मेलानिया ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियाेे में ट्रंप दंपती ताज का दीदार कर रहे हैं। रोमांटिक अंदाज में वाटर कैनल के सहारे ताज का दीदार करते हुए चलते जाना बहुत की खूबसूरत दृश्‍य लग रहा है। ताज की दीवारों पर हो रही पच्‍चीकारी और नक्‍काशी को भी इसमें दिखाया गया है। गाइड नितिन सिंह से ताज के बारे में सवाल पूछते हुए ट्रंप दंपती दिखाई दे रहे हैं। मेलानिया ताज महल की मीनारों को एक आम पर्यटक की तरह अचंभित नजरों से देखती हुई वीडियो में दिखाई दे रही हैं।       

जब भावुक हुईं मेलानिया

ताज भ्रमण के दौरान जब गाइड नितिन सिंह ने ट्रंप दंपती को बताया कि भव्‍य इमारत का निर्माण करवाने वाले शहंशाह शाहजहां को आठ वर्ष कैद में भी रहना पड़ा था तो मेलानिया भावुक हो गईंं थीं।

इवांका ने भी साझा की थी ताज की यादें

ताज के दीदार के अगले ही दिन 25 फरवरी को डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ने अपने पति जेरेड के साथ ताज के भ्रमण की यादों को अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा किया था। इसमें उन्‍होंने पति के साथ ताज के दीदार की तस्‍वीरें शेयर की थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.