विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुलिस की कार्रवाई, आगरा के बदमाशों पर लगा मकोका

Published: Wed, 18 Feb 2026 10:09 AM (IST)

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग मामले में आगरा के पांच बदमाशों पर मकोका लगाया गया ...और पढ़ें

सनी जाटव, विष्णु कुशवाहा और रितिक यादव l

सनी जाटव, विष्णु कुशवाहा और रितिक यादव l

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार हुए बिजौली बाह के पांच बदमाशों और उनके साथियों पर जानलेवा हमला व अन्य धाराओं के साथ महाराष्ट्र कंट्रोल आफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट 1999 (मकोका) भी लगाया गया है।

विशेष मकोका न्यायालय मुंबई में पेश करने के बाद रिमांड पर लिए आरोपित

मंगलवार को मुंबई के विशेष मकोका कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपितों को पुलिस ने 25 फरवरी तक रिमांड पर ले लिया है। असलाह बरामदगी के लिए मुंबई पुलिस उन्हें आगरा भी लेकर आ सकती है। आगरा के बदमाशों पर मकोका के तहत यह पहली कार्रवाई मानी जा रही है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई में जुहू स्थित घर पर 31 जनवरी की रात में बदमाशों ने फायरिंग की थी। मुंबई के जुहू थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। फायरिंग की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर ने ली थी।

पूछताछ के बाद शस्त्र बरामदगी के लिए आगरा ला सकती है मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस की जांच में उत्तर प्रदेश के सात बदमाशों के नाम सामने आए। इनमें से बाह में बिजौली के रहने पांच बदमाश दीपक जोशी, सनी जाटव, विष्णु कुशवाहा, सोनू पुरवंशी, और रितिक यादव को पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। विष्णु कुशवाहा गांव से पकड़ा गया, जबकि शेष चार की गिरफ्तारी हरियाणा के झज्जर से हुई थी। सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सभी को फ्लाइट से मुंबई लेकर पहुंच गई।

गिरफ्तारी का नोटिस वाट्सएप पर भेजा

मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त सदानंद राणे की ओर से विष्णु के भाई दिनेश सिंह को गिरफ्तारी का नोटिस वाट्सएप पर भेजा। इसमें विष्णु व अन्य पर लगाई गई धाराओं के साथ मकोका का भी जिक्र है। नोटिस में कहा गया है कि विष्णु ने अपराधिक साजिश में शामिल होकर मुख्य अपराधियों को अपराध करने के लिए उकसाया और अपराध करने में मदद की।

सनी जाटव के नाम से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उसने शूटर दीपक के साथ घटना की रेकी की थी। अपराध में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक भी उससे बरामद की जानी है। इसी तरह अन्य सभी नोटिस जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार रिमांड पर पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस आरोपितों को लेकर आगरा आ सकती है।

यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी केस: पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत 23 फरवरी तक बढ़ी

यह भी पढ़ें- फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का खुलासा, लॉरेंस गिरोह के मुख्य शूटर दीपक समेत चार गिरफ्तार