Move to Jagran APP

छठ पूजा की तैयारी लेकिन ये क्या, घाट तैयार ही नहीं

मेयर नवीन जैन ने किया यमुना किनारे घाटों का निरीक्षण, निगम कर्मचारियों को समय से सफाई पूर्ण कराने के दिए निर्देश

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:30 AM (IST)
छठ पूजा की तैयारी लेकिन ये क्या, घाट तैयार ही नहीं

आगरा (जागरण संवाददाता): छठ पूजा के लिए मेयर नवीन जैन ने रविवार दोपहर यमुना के घाटों का हाल जाना। पूर्वाचल समाज द्वारा मनाए जाने वाले पर्व के लिए उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

छठ पूजा में मंगलवार शाम को डूबते हुए सूर्य और बुधवार सुबह उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए घाटों पर सफाई का काम किया जा रहा है। रविवार दोपहर मेयर नवीन जैन बल्केश्वर घाट पहुंचे। घाट पर उन्हें गंदगी नहीं मिली। मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों को छठ पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। घाट पर लगी लाइटें बंद मिलने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता संजय कटियार से फोन पर वार्ता कर उन्हें लाइटें दुरुस्त कराने और घाट पर अस्थाई लाइट लगाने को कहा। निरीक्षण के दौरान पूर्वाचाल सांस्कृतिक सेवा समिति के मुख्य संरक्षक अशोक चौबे ने बताया कि चार दिवसीय पर्व में दो दिन घाटों पर पूजा-अर्चना की जाती है। सभी घाटों पर सफाई की गई है। इस दौरान पूर्वाचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, अखिल कुमार, जेडएसओ दयाराम सिसौदिया, आदित्य पांडे आदि मौजूद रहे।

हाथीघाट पर हुई यमुना मैया की आरती

आगरा: यमुना शुद्धिकरण जनचेतना महाअभियान में हाथीघाट पर वाराणसी की तरह देव दीपावली मनाई जा रही है। घाट पर पांच आकाश दीप जल रहे हैं। कार्यक्रम के तृतीय सोपान में रविवार शाम यमुना मैया क आरती की गई। यह कार्यक्रम पित्रों, ईष्ट देवों और देव शक्तियों को समर्पित रहा।

गुरु वशिष्ठ मानव सर्वागीण विकास सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. अश्विनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यमुना आरती की गई। उन्होंने बताया कि अगले रविवार को चतुर्थ सोपान समाज के चौथे स्तंभ को समर्पित रहेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान डॉ. धीरज मोहन सिंघल, पं. राजेश कुमार शुक्ला, मुकेश शर्मा, मानबहादुर सिंह, सुधीर पचौरी, प्रमोद कुमार, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.