Move to Jagran APP

फीरोजाबाद में माया, अखिलेश और अजित सिंह ने दिया मोदी हटाओ का नारा

फीरोजाबाद के बिल्‍टीगढ़ में हो रही है गठबंधन की जनसभा। अखिलेश और मायावती के आगमन से पहले गठबंधन प्रत्‍याशी अक्षय यादव ने शुरु किया भाषण।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 03:32 PM (IST)
फीरोजाबाद में माया, अखिलेश और अजित सिंह ने दिया मोदी हटाओ का नारा
फीरोजाबाद में माया, अखिलेश और अजित सिंह ने दिया मोदी हटाओ का नारा

आगरा, जेएनएन। फीरोजाबाद के बिल्‍टीगढ़ में गठबंधन की जनसभा में मौजूद लोगों की भीड़ को देखकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भीड़ के जबरदस्त जोश को देखकर लग रहा है कि गढ़बन्धन के योग्य प्रत्याशी अक्षय को जिताने वाले हैं। विरोधी पार्टियों के इशारे पर लड़कर रिक्शे पर घूमने का नाटक कर रहे उम्मीदवार की जमानत जब्त होगी। अक्षय यादव रामगोपाल के बेटे हैं। रामगोपाल राजनीति के परिपक्व हैं और संसद में पूरी तैयारी से बात रखते हैं। वे पिता के पद चिन्हों पर चलकर बड़े समाजसेवी बनेंगे। कहा कि गलत नीतियों के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा है। इस बार भाजपा केंद्र की सत्ता से बाहर चली जायेगी। केंद्र में नमो नमो वाले नहीं जय भीम वाले आएंगे। नाटकबाजी काम नहीं आएगी। चौकीदार वाली नाटकबाजी भी नहीं बचा पाएगी। ये कितनी भी ताकत लगा लें। मोदी ने पिछले चुनावों में सभी वर्गों और समाज को अच्छे दिन के सपने दिखाए थे। एक चौथाई पूरा नहीं किया। पूंजीपतियों और धनसेठों को मालामाल किया। किसान को काफी दुख दिए हैं। यूपी में अपने छोड़े गए आवारा जानवरों से बर्बाद किया है। मायावती बोलीं कि केंद्र की सरकार कांग्रेस की तरह है। सम्प्रदायवादी सोच के चलते विकास नहीं हुआ। पदोन्‍नति में आरक्षण प्रभावी नहीं हुआ है। हर स्तर पर दलितों और कमजोरों का उत्पीड़न हुआ है। केंद्र और अधिकांश राज्यों में बीजेपी की सरकारें होने के कारण विकास रुक गया। मायावती ने कहा कि बिना तैयारी के नोटबन्दी और जीएसटी लागू करने से बेरोजगारी बड़ी है। हर वर्ग परेशान हैं। रक्षा सौदे भी आरोपों में घिरे हैं।
आजादी के बाद से केंद्र में जो भी सरकारे रहीं वे फैल रहीं हैं। इस चुनाव में आपको सावधान रहना है। विरोधी अपना अपना माहौल बनाने के लिए एग्जिट पोल के जाल और चुनावी घोषणा पत्रों में नहीं फसना है। आपको बीएसपी के लोगों से सीखना चाहिये कि कितनी शांति से सुनते हैं। सपा वालों को काफी सीखने की जरूरत है। माया बोलीें कि बीजेपी के चुनावी वादे खोखले साबित हुए हैं। गरीबों के लिए मजाक बनकर रह गया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कॉंग्रेस भी चुनावी वादे कर रही है। कांग्रेस ने देश के गरीबों को लुभाने के लिए हर महीने छह हजार की बात कही इससे फायदा नहीं हैं। हम छह हजार के बजाय स्थाई और सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। मायावती ने कहा कि प्रलोभन भरे वायदे की बहकावे में नहीं आना है। सावधान करना चाहती हूं कि विरोधियों द्वारा पर्दे की पीछे बनवाये गए प्रत्याशियों को नहीं देना है। प्रदेश और देश के हित को देखते हुए गठबंधन को देना है जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर सरकार चलाएगी। मायावती बोलीं गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में रहते हैं । पहले भी जिताया इस बार भी जिताना है। कहा कि
जिस दिन वोट पड़ेगा उस दिन खाने पीने के चक्कर में नहीं पड़ना है। कुछ घंटों का फ़ास्ट रखना है। वोट डालने के बाद कुछ खाना है। जय भीम जय लोहिया जै भारत से अपने संबोधन को मायावती ने समाप्‍त किया। 

loksabha election banner

मोदी सरकार नौकरी चोरी करने वाली सरकार है: अखिलेश
अखिलेश यादव  ने अपने संबोधन में कहा कि कल मैनपुरी में ऐतिहासिक सभा हुई। आपने नेताजी के लिए अपील की। पहले चरण और दूसरे चरण में वोटों की बारिश हुई। भाजपा का खाता खुलने वाले नहीं। महागठबंधन के प्रति जनता का रुझान बताता है कि नई सरकार बनने जा रही है। पांच साल बुरी तकलीफ में गुजरे हैं। दिल्ली की पांच साल और यूपी की दो साल की सरकार हर बार नया जुमला देती है। अच्छे दिन न आये हैं और न दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश बोले कि नौकरी का वादा किया था एक भी नौकरी नहीं मिली। ये नौकरी चोरी करने वाली सरकार है। हमारे किसानों ने आलू पैदा किया कहीं भी डेढ़ गुना लाभ नहीं मिला। खाद की बाेरी से पांच किलो खाद चुरा लिया। कहा कि ये पहली सरकार है जो वादे के खिलाफ काम करती है। नोटबन्दी के जमाने को याद करिए। कारोबार रुक गया नौकरियां खत्म हो गईं। आपका पैसा बैंक में जमा हुआ और उद्योगपति लेकर विदेश भाग गए। अखिलेश ने कहा कि बड़ों को लाभ देने जा रहे हैं छोटे परेशान हो रहे हैं। ये प्रधानमंत्री हमारे गरीबों के नहीं बल्कि एक परसेंट आबादी वालों के थे। पहले चाय वाला बनकर आये थे अब चौकीदार बनकर आये हैं। चौकीदार की चौकी छीनने का वक़्त आ गया है। उधर चौकीदार और यूपी में बाबा ठोकीदार हैं। ठोकने की बात करते हैं। कभी पुलिस ने जनता को ठोक दिया तो कभी जनता ने पुलिस को ठोक दिया। सबने मन बनाया है गठबंधन के पक्ष में। ये पहली बार हुआ सपा बसपा और आरएलडी मिलकर चुनाव लड़ रही है और जनता लड़ा रही है। बोले कि फीरोजाबाद में कई हिस्से थे जहां जाना मुश्किल था। वहां से अब सबसे बड़ी सड़क गुजर रही है। लोग झूठ बोलकर प्रचार कर रहे हैं । एक तरफ जनता लड़ रही है और दूसरी तरफ झूठ बोलने वाले हैं। हो सकता है कि वे यह कहते हो पार्टी से निकाल दिया है। अपमान सहना पढ़ा है। वे झूठ बोलते हैं। नेताजी से उन्होंने ही हमें मिलवाया है। बाबा से रात में मिलते हैं। हमें घर से निकाला गया और उन्हें घर मिला। मायावतीजी वाला घर ले लिया। कोई कागज दिखा दे जो निकालने वाला हो। आपको उनसे सावधान रहना है। पहले कांग्रेस सपनों को मारती रही और अब बीजेपी वालों ने सपने पूरी तरह खत्म कर दिए। अभी यूपी का काम देकर देखा अब दिल्ली भेजकर देखिये वहां से कैसे विकास करते हैं।

ऐसे हराएं कि मोदी गुजराते चले जाएं: अजित सिंह

अजीत सिंह बोले कि आज भीड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपने मन बना लिया है। 23 को एक एक वोट देकर भाजपा जमानत जब्त करनी है। ऐसे हराना है कि मोदी को गुजरात जाना पड़ेगा। मोदी आपके चौकीदार हैं या नीरव मोदी के। जनता के अच्छे दिन नहीं मोदी के अच्छे दिन आ गए हैं। क्या सूट पहनते हैं तीन बार ड्रेस बदलते हैं और कहते हैं कि मैं तो फकीर हूं।  कहा कि भगवान ऐसा फकीर सबको बनाए। नौकरियां निकलती हैं फीस लेते हैं लेकिन अबतक किसी को नौकरी नहीं मिली। कभी पेपर लीक हो गया कभी कोर्ट ने रोक लगा दिया हैं। तीन दिन के लिए टीवी देखना बंद कर दो। 56 इंच की छाती है लेकिन एक इंच जगह गरीबों के लिए नहीं है। ये गुजरात और देश के अमीरों के चौकीदार हैं। मोदी कहते हैं 70 साल में कुछ नहीं हुआ अगर ये मोदी श्रीलंका चला जाएगा तो कहेगा कि रावण को मैंने मारा। गंगा मैया भी खुश नहीं है। गंगा ने बुलाया था लेकिन कुछ नहीं किया। ऐसी ठोकर मारना की सीधा नागपुर जाकर गिरेगा। अंत में सभा का समापन प्रो रामगोपाल यादव ने सभी का आभार जता कर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.