विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firozabad की BJP पार्षद के घर मिला मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा, एसओजी की रेड से मची खलबली

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2022 03:19 PM (IST)

Firozabad News आखिरकार मिल गया मथुरा से चुराया गया बच्चा। 23 अगस्त की रात मथुरा रेलवे स्टेशन से चुराया गया ...और पढ़ें

Firozabad News: ननि पार्षद विनीता अग्रवाल और कृष्ण मुरारी अग्रवाल।
Firozabad News: ननि पार्षद विनीता अग्रवाल और कृष्ण मुरारी अग्रवाल।

आगरा, जागरण टीम। यूपी में मथुरा रेलवे स्टेशन से चुराया गया बच्चा नगर निगम की भाजपा पार्षद के घर पर था। रविवार रात देर मथुरा एसओजी और पुलिस टीम ने छापा मारकर बच्चे को बरामद कर लिया। इसके बाद पार्षद और उसके पति को पुलिस टीम साथ ले गई। मथुरा जीआरपी एसपी पूरे मामले का पर्दाफाश करेंगे। पार्षद और उनके पति को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट चल रहे हैं।

मथुरा के प्लेटफार्म से चोरी हुआ था बच्चा

विगत 23 अगस्त की रात मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 8 से फरह के गांव परखम निवासी राधा का बच्चा चोरी हुआ था। जीआरपी ने सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाली तो उसमें एक व्यक्ति बच्चे को उठाकर ले जाते हुए दिख रहा था। जीआरपी मथुरा ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे सुराग मिले। रविवार रात 12 बजे मथुरा जीआरपी की एसओजी टीम ने शहर के बूरे वाली गली में भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल के घर पर छापा मारा, जिसके बाद अफरातफरी मच गई।

पार्षद के घर से बच्चा हुआ बरामद

एसओजी टीम ने घर से बच्चा बरामद कर लिया गया। इसके बाद टीम पार्षद विनीता अग्रवाल और उसके पति कृष्णमुरारी अग्रवाल को साथ ले गई। मथुरा जीआरपी पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी। पार्षद पति का अपना कोई बच्चा नहीं है। बताया गया है कि भाई की बेटी को गोद लिया था। वहीं पार्षद की ओर से हाथरस की नर्स के माध्यम से बच्चा खरीदे जाने की बात कही जा रही है।

पार्षद पति का विवादों से पुराना है नाता

जीआरपी पुलिस की गिरफ्त में गए पार्षद विनीता अग्रवाल के पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल का विवादों से पुराना नाता है। नगर निगम में अधिकारी कर्मचारियों के साथ बदतमीजी और फर्जी शिकायतों को लेकर कई बार आरोप लगते रहे हैं।

अखिलेश यादव ने फेसबुक पर की पोस्ट

पार्षद और उसके पति के घर से बच्चा बरामद होने के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के फेसबुक एकाउंट से पोस्ट की गई है, जिसमें लिखा गया है कि भाजपा ने बच्चों का वर्तमान और भविष्य तो चुरा लिया है। अब कम से कम ये काम तो न करे। इस पोस्ट पर सपा नेता पार्षद पति को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

संबंधित खबर...

Mathura Junction रेलवे स्टेशन पर मां के साथ सो रहे सात माह के बच्चे को ले उड़े चोर, CCTV में दिखा संदिग्ध