विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: झुग्गी-झोपड़ियों और ढाबे में लगी भीषण आग, सिलिंडर धमाके से दहली कॉलोनी

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 07 Oct 2026 07:39 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 07:50 AM (IST)

Agra News: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों और एक ढाबे में भीषण आग लग गई, जिससे सिलिंडर फटने ...और पढ़ें

Agra News: झोपड़ी में लगी आग।

Agra News: झोपड़ी में लगी आग।

HighLights

  1. आगरा के सिकंदरा में झुग्गी-झोपड़ियों और ढाबे में भीषण आग।

  2. भीषण आग के दौरान गैस सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ।

  3. दमकल ने एक घंटे में आग बुझाई, कोई जनहानि नहीं हुई।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-12 में मंगलवार देर रात करीब दो बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों और एक ढाबे में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ढाबे और झोपड़ी के अंदर रखे गैस सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ।

सिलिंडर ब्लास्ट से दहल उठा पूरा इलाका

सिलिंडर ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल उठा। धमाके की आवाज सुनकर आसपास की सोसायटियों और घरों से लोग सुरक्षा के लिहाज से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत कई थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन (6) गाड़ियां पहुंचीं।

यह भी पढ़ें- झाड़ू-पौंछा और खाना तक बनाते थे छात्र, वृंदावन के महर्षि पाणिनि गुरुकुल में 4 बच्चों की मौत के बाद हैरान करने वाले खुलासे

एक घंटे में बुझ सकी आग

अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।