विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकुंभ से दिल्ली लौट रही थी फैमिली, आगरा में एक्सप्रेस-वे पर मेटाडोर से टकराई कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

Published: Mon, 27 Jan 2025 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2025 01:52 PM (IST)

Agra Accident आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली ...और पढ़ें

Agra Accident: हादसे में मृत पति-पत्नी और दोनों बच्चों के फाइल फोटो।
Agra Accident: हादसे में मृत पति-पत्नी और दोनों बच्चों के फाइल फोटो।

HighLights

  1. डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सप्रेसवे पर दूसरी लेन में गई कार
  2. सामने से आती तेज रफ्तार मेटाडोर ने कार में मारी टक्कर
  3. दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले थे दंपती

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात 12:35 बजे महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे दिल्ली दंपती और दोनों बच्चों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सुभाष पार्क गली नंबर तीन उत्तम नगर दिल्ली के रहने वाले 42 वर्षीय ओम प्रकाश आर्या अपनी पत्नी पूर्णिमा सिंह और 12 वर्ष की बेटी अहाना एवं चार वर्ष के बेटे विनायक के साथ महाकुंभ से घर लौट रहे थे।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रसे-वे पर माइल स्टोन 31 पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई। सामने से आती तेज रफ्तार मेटाडोर ने कार को टक्कर मार दी। भीषण भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए, पुलिस के अनुसार हादसे में ओम प्रकाश उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मृ़त्यु हो गई। हादसे का कारण झपकी लगना माना जा रहा है।। 

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम कैंटर।

महाकुंभ से लौट रहे थे दिल्ली निवासी ओम प्रकाश आर्या

घटना रात 12:35 बजे की है। उत्तम नगर, दिल्ली के रहने वाले ओम प्रकाश आर्या अपनी पत्नी पूर्णिमा सिंह (36 वर्ष) दोनों बच्चों अहाना एवं विनायक के साथ महाकुंभ में गए थे। रविवार रात वह परिवार के साथ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि फतेहाबाद में 31 किलोमीटर लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ओम प्रकाश को झपकी लग गई। जिससे कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर लखनऊ जाने वाली सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आती मेटाडोर ने कार में टक्कर मार दी।

इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि हादसे में ओम प्रकाश उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की म़ृत्यु हो गई।

वकालत की डिग्री मिलने से खुश था पूरा परिवार, महाकुंभ का स्नान करने के लिए हुए थे रवाना

ओमप्रकाश की इमारत में रहने वाले लोगों ने बताया कि ओम प्रकाश पेशे से सीए थे। लेकिन इनकी वकालत की पढ़ाई पूरी हो गई। शुक्रवार को इन्हें डिग्री भी मिली। इस डिग्री से पूरा परिवार खुश था। तय हुआ कि इस खुशी को महाकुंभ में स्नान कर मनाया जाएगा। ओमप्रकाश, इनकी पत्नी पूर्णिमा, बेटी अहाना व बेटा विनायक सभी शनिवार सुबह कार से महाकुंभ के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ेंः Sambhal News: सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने शायराना अंदाज में उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल, फेसबुक पर लिखी पोस्ट

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: एक और पश्चिमी विक्षाेभ से यूपी में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट