Agra Crime: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर हत्या का आरोप
रविवार की आधी रात को बस्ती के लोगों ने पुलिस को विवाहिता की मौत की सूचना दी। पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन का आरोप पति और ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपये और एक कार मांग रहे थे।
आगरा, जागरण संवाददाता। मंटोला के मुंडापाड़ा में विवाहिता फरजाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजन ने पति इश्तियाक और जेठ-जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है।
किरावली कस्बा की रहने वाली 24 वर्षीया फरजाना पुत्री स्वर्गीय मुन्ना का निकाह 8 मार्च 2020 को इश्तियाक निवासी मंटोला से हुआ था। रविवार की आधी रात को बस्ती के लोगों ने पुलिस को फरजाना की मौत की सूचना दी। वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी।
स्वजन का आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपये और एक कार मांग रहे थे। जिसर वह जूता कारखाना खोलना चाहते थे। जिसके लिए उत्पीड़न कर रहे थे।