एक से 14 नवंबर तक साप्ताहिक बंदी में खुलेंगे बाजार
त्योहार पर साप्ताहिक बंदी में बाजार खोलने के जिलाधिकारी और एसएसपी से अनुरोध किया गया था
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:50 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:50 AM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। दीवाली के लिए बाजार में लोगों की भीड़ है। ऐसे में व्यापारियों की साप्ताहिक बंदी में बाजार खोलने की मांग को प्रशासन ने मान लिया है। एक से 14 नवंबर तक अब साप्ताहिक बंदी में बाजार खुल सकेंगे।
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि त्योहार पर साप्ताहिक बंदी में बाजार खोलने के जिलाधिकारी और एसएसपी से अनुरोध किया गया था। प्रशासन की ओर से बाजार खोलने की अनुमति मिल गई है। व्यापारी अपनी दुकान खोल सकेंगे। व्यापारियों ने प्रशासन का आभार जताया है। आभार व्यक्त करने वालों में कन्हैयालाल, जयप्रकाश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, अतुल बंसल, अशोक मंगवानी, संजय अग्रवाल आदि हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें