Move to Jagran APP

बाजार हुआ Ready Christmas Celebration को नये अंदाज में सजेगा क्रिसमस ट्री Agra News

फोटो और फूलों से सजाएंगे ट्री पॉम-पॉम भी है लिस्ट में। बाजारों में ढूंढ रहे सजाने के नए-नए सामान।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 11:09 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:16 PM (IST)
बाजार हुआ Ready Christmas Celebration को नये अंदाज में सजेगा क्रिसमस ट्री Agra News
बाजार हुआ Ready Christmas Celebration को नये अंदाज में सजेगा क्रिसमस ट्री Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। सांता क्लॉज, जिंगल बेल्स, गिफ्ट्स, केक और चारों तरफ रेड एंड व्हाइट कलर की थीम, यानि क्रिसमस आ गया। क्रिसमस फेस्टिवल में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लिहाजा पार्टी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा ध्यान क्रिसमस ट्री पर रहता है। पुराने तरीके से क्रिसमस ट्री को सजाना बहुत आउटडेटेड हो चुका है। अब लोगों को कुछ नया चाहिए। इस नए को खोजने के ही गिफ्ट्स गैलरियों और पुराने बाजारों के चक्कर काटे जा रहे हैं। रचनात्मक तरीके से ट्री को सजाने के लिए नए आइडिया भी खोजे जा रहे हैं।

loksabha election banner

फूड आइटम्स से सजाएंगे क्रिसमस ट्री

इस बार लोग अपने ट्री को खाने की चीजों से सजाने की प्लानिंग कर रहे हैं। जैसे- सेब, नट्स, चॉकलेट्स, कुकीज आदि। इसका फायदा यह होगा कि मेहमान आकर अपनी पसंद की चीज अपने आप तोड़ सकते हैं।

रंग-बिरंगे पॉम-पॉम हैं नया ट्रेंड

इस साल क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए रंग-बिरंगे पॉम-पॉम भी लोगों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। पॉम-पॉम के साथ ऊन से बने बॉल्स भी लोगों की पसंद में शामिल हैं। लोहार गली में क्रिसमस का सामान बेच रहे दुकानदार सचिन सोनी बताते हैं कि इस बार लोग नई-नई चीजें तलाश रहे हैं। लोगों की पसंद को देखते हुए ही बाजार में इस बार नई तरह के बेल्स, रंगीन बॉल्स, सितारे आदि आए हुए हैं।

रंगीन होगा इस बार का ट्री

क्रिसमस का मतलब ही रेड एंड व्हाइट है। इस बार लोगों की पसंद में और रंग भी शामिल हैं, जिन्हें वो अपने ट्री को सजाने में शामिल करेंगे। ब्लू और व्हाइट, रेड और गोल्ड, पिंक और ग्रीन, ऐसी थीम हैं जिनके अनुसार लोग डेकोरेशन का सामान खरीद रहे हैं।

पेड़ पर दिखेंगे फूल

कुछ लोग इस बार अपने क्रिसमस ट्री को फूलों से सजाने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। इस फ्लोरल लुक के लिए मौसमी फूलों की मदद ली जा रही है। तोता का ताल स्थित दुकानदार राजू ने बताया कि इस बार लोग हमारे पास क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए फूल खरीदने भी आ रहे हैं।

फैमिली फोटो से भी सजाएंगे ट्री

क्रिसमस को अपनी यादों में संजोने के लिए यादों से ही क्रिसमस ट्री को सजाने की प्लानिंग हो रही है। लॉयर्स कालोनी निवासी आशिमा बताती हैं कि इस बारे मैंने सोचा है कि मैं अपने क्रिसमस ट्री को अपनी फैमिली फोटोज से सजाऊंगी। क्रिसमस खुशियों का त्योहार है, इसलिए अपने परिवार की खुशियों के साथ इस बार इस त्योहार को मनाना चाहती हूं।

क्रिसमस डे पर यहां सजाए जाते है ट्री

- निष्कलंक माता का महागिरजाघर चर्च, सेंट मैरी चर्च, सेंट पॉल्स चर्च, सेंट जोंस चर्च और अन्य।

- पादरी टोला में विशेष उत्सव।

- होटल आईटीसी मुगल, जेपी पैलेस, होटल क्लार्क शिराज, डबल ट्री बाई हिल्टन आदि होटल में। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.