Move to Jagran APP

BJP: जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं का जरूरतमंदों को दिलवाएं लाभ

छावनी विधानसभा क्षेत्र में हुआ भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रहे मुख्य वक्ता। भाजपा समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर बता रही है अपनी उपलब्धियां। प्रदेश में वर्ष 2022 में होना है विधानसभा चुनाव।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 03:05 PM (IST)
BJP: जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं का जरूरतमंदों को दिलवाएं लाभ
भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रखी बात।

आगरा, जागरण संवाददाता। समाज के प्रबुद्धजनों का दायित्व है कि वह लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाएं। केंद्र और सरकार की उपलब्धियों को तक आमजन तक पहुंचाएं। वह अपनी जिम्मेदारी को महसूस करें और मजबूती के साथ आगे बढ़ें। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का।

loksabha election banner

वह फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन ऐसी सरकार लाने में अपना सहयोग करें, जो आमजन के हित की बात पूरी पारदर्शिता के साथ करे। वर्ष 2022 तक देश में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं रहेगा, जिसके सिर पर छत न हो। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सरकार की कई योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वह जरूरतमंद और योजनाओं से अनभिज्ञ लोगों को इनके बारे में बताएं तथा योजनाओं का लाभ दिलवाने में सहयोग करें। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री डा. जीएस धर्मेश ने रुई की मंडी रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण, देवरी रोड पर राजकीय डिग्री कालेज की स्थापना जैसे कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने सम्मेलन में शामिल प्रबुद्धजनों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। सुनील दुबे, सुधीर राठौर, रश्मि सिंह, महेश शर्मा, सुभानू गुप्ता, मयंक माहेश्वरी, योगेश त्यागी, राहुल वैद्य, हेमेंद्र शर्मा, अशोक चौबे आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.