Move to Jagran APP

रिवर फ्रंट और सिकंदरा क्षेत्र हेरिटेज सिटी की दौड़ में सबसे आगे, आज हो सकता है फैसला Agra News

हेरिटेज सिटी को लेकर शनिवार शाम होगी अहम बैठक। सुप्रीम कोर्ट में एक माह के भीतर दाखिल करनी है रिपोर्ट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 07:49 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 07:49 AM (IST)
रिवर फ्रंट और सिकंदरा क्षेत्र हेरिटेज सिटी की दौड़ में सबसे आगे, आज हो सकता है फैसला Agra News
रिवर फ्रंट और सिकंदरा क्षेत्र हेरिटेज सिटी की दौड़ में सबसे आगे, आज हो सकता है फैसला Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। हेरिटेज सिटी का तमगा मिलने की दौड़ में सबसे अागे ताजनगरी में रिवर फ्रंट क्षेत्र और सिकंदरा क्षेत्र हैं। इसको लेकर शनिवार शाम अहम बैठक होने जा रही है। कमिश्नरी सभागार में यह बैठक शाम छह बजे से शुरू होगी। जिसमें प्रशासन, नगर निगम के अलावा सेंटर फॉर एनवॉयरमेंट प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी (सेप्ट), अहमदाबाद (गुजरात) की टीम भी मौजूद रहेगी। हो सकता है कि इस बैठक में क्षेत्र चयन को लेकर निर्णय हो जाए। 

loksabha election banner

आगरा में हेरिटेज सिटी की दौड़ में चार क्षेत्र थे, जिसमें अब दो ही रह गए हैं। रिवर फ्रंट और सिकंदरा क्षेत्र सबसे आगे हैं। ताज ट्रेपेजियम जोन प्राधिकरण को एक माह के भीतर सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करनी है। सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार ने आगरा को हेरिटेज सिटी घोषित करने का प्रस्ताव दिया था। रिवर फ्रंट में यमुना किनारे ताज से रामबाग के आसपास 12.38 किमी दायरे के सभी स्मारक और आसपास का क्षेत्र शाामिल किया जाएगा। वहीं सिकंदरा स्मारक और उसके आसपास का क्षेत्र शामिल होगा।

ये हैं चार क्षेत्र

सेप्ट की टीम ने नवंबर-दिसंबर 2019 में अध्ययन किया था। सेप्ट ने सर्वे के बाद चार क्षेत्रों को चिन्हित किया था, जिसमें रिवर फ्रंट, सिकंदरा व दरेसी, बिखरे पड़े स्मारक शामिल हैं।

हेरिटेज सिटी एक नजर में

- नगर निगम प्रशासन ने दिसंबर, 2018 में शासन से 83 लाख रुपये की मांग की थी।

- शासन ने हेरिटेज सिटी का प्रस्ताव तैयार करने की अनुमति दी।

- 83 लाख रुपये पर्यटन विभाग सेप्ट की टीम को देगा।

एक मानदंड करना होगा पूरा

यूनेस्को के दस मानदंड (छह सांस्कृतिक और चार प्राकृतिक) में से एक मानदंड पूरा करना होगा। मानकों की कसौटी पर खरे उतरने वाले क्षेत्र को हेरिटेज सिटी का तमगा दिया जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.