विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahashivratri 2023: ताज के शहर में महाशिवरात्रि की धूम, महादेव बनेंगे दूल्हा, राजेश्वर मंदिर से निकलेगी बरात

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 18 Feb 2023 08:00 AM (IST)

Mahashivratri 2023 राजेश्वर मंदिर से शोभायात्रा अघोरी बाबा होंगे आकर्षण। प्राचीन बल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव के नाम ...और पढ़ें

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि को लेकर कैलाश महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। जागरण
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि को लेकर कैलाश महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। जागरण

आगरा, जागरण संवाददाता। देवाधिदेव महादेव आज दूल्हा बनेंगे। माता पार्वती को ब्याहने जाएंगे। शुक्रवार की आधी रात से ही रंगीन रोशनी और आकर्षक फूलों से सजे मंदिरों में विवाह की उमंग छाने लगी है। भोले बाबा के अभिषेक और श्रृंगार का दौर चल रहा है। अर्धरात्रि में कैलाश मंदिर पर महारुद्राभिषेक हुआ।

आज शहर में निकलेगी बरात

शनिवार को शहर में विभिन्न स्थानों से भगवान शिव की भव्य बरात निकाली जाएगी। उनके गण नाचते-गाते बरात में शामिल होकर माता पार्वती को ब्याहने भगवान शिव के साथ जाएंगे। देर रात्रि तक शुभ विवाह से जुड़े धार्मिक आयोजन होंगे। बल्केश्वर महादेव मंदिर परिसर में ढोलक की थाप पर बधाई गीत गूंजते रहे। महिलाओं ने माता पार्वती को शिव नाम की मेहंदी लगाई।

यहां भी होंगे आयोजन

  • सिकंदरा स्थित कैलाश महादेव मंदिर में शुक्रवार अर्धरात्रि से रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ।
  • महंत गौरव गिरी ने बताया कि शनिवार सुबह 4:00 बजे आरती के बाद मंदिर के पट खुल गए।
  • सुबह 6:00 बजे भोग आरती और रात्रि में 8:00 बजे पूजन होगा।
  • महाआरती के बाद पांच पहर पूजन होगा, रात्रि 10 बजे भांग, 12 बजे गन्ने के रस, 2:00 बजे दूध और सुबह 4:00 बजे गंगा जल से भगवान का अभिषेक होगा।

  • श्रीमन:कामेश्वर महादेव मंदिर शनिवार सुबह 4:00 बजे से मंदिर के पट खुले।
  • महंत योगेश पुरी ने बताया कि सुबह आरती के बाद मंदिर भक्तों के लिए खुल गए।
  • रात्रि को विवाह आयोजन व पांच पहर की आरती होगी। रात्रि 9:00 बजे भगवान की बरात, मध्यरात्रि 12 बजे भगवान का हिमाचल के द्वार पर स्वागत, 2:00 बजे भगवान के भयंकर रूप दर्शन, सुबह 4:00 बजे भगवान मोतियों का सेहरा धारण करेंगे।
  • अंतिम पहर में सुबह 6:00 बजे बरात विदाई व पूजन होगा।

  • शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने बताया कि महाशिवरात्रि के कार्यक्रम शनिवार सुबह रुद्राभिषेक के साथ प्रारंभ हुआ।
  • शाम 5:00 बजे महारुद्राभिषेक व आरती होगी। बाबा का शृंगार व फूल बंगला सजाया जाएगा।
  • अलीगढ़ के नाथ बाबा शिव विवाह की कथा सुनाएंगे, चार पहर का पूजन व धार्मिक आयोजन होंगे। अगले दिन खप्पर पूजन किया जाएगा। रावली महादेव मंदिर पर भी भव्य फूल बंगला व शिवजी का आकर्षक श्रृंगार किया। सुबह से ही भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। 

भोले बाबा की बरात व शोभायात्रा निकलेगी

राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में आयोजन समिति पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की। संस्था अध्यक्ष पं. कपिल नारायण मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की भव्य बरात व शोभायात्रा निकाली जाएगी। चार रथ के साथ भोले बाबा, माता पार्वती, गणेश व कार्तिकेय के स्वरूपों में कलाकारों प्रस्तुतियां आकर्षण होगी। अघोरी साधू बरात की शोभा बढ़ाएंगे।

राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष डीके वशिष्ठ ने बताया कि उद्घाटन विधायक डा. धर्मपाल सिंह करेंगे। संयोजक विक्रांत पाराशर ने बताया कि जगह-जगह एलईडी टीवी लगाकर विवाह समारोह का प्रसारण किया जाएगा। 300 कार्यकर्ता सुरक्षा व्यवस्था में लगेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।