विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराणा सांगा का झलकेगा शौर्य, आगरा में लगेगी 12 फीट ऊंची प्रतिमा; कारीगरी भी बेजोड़ की

By Yatharth Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 16 Nov 2026 06:04 PM (IST)

आगरा के एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब तिराहे पर महाराणा सांगा की 12 फीट ऊंची अश्वारोही कांस्य प्रतिमा स्थापित ...और पढ़ें

लखनऊ में बनाई जा रही महाराणा सांगा की प्रतिमा।

लखनऊ में बनाई जा रही महाराणा सांगा की प्रतिमा।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रतिमा के लिए 29 लाख रुपये दिए।

  2. महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा मंगलवार को करेंगी भूमि पूजन।

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर के एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब तिराहे पर योद्धा महाराणा सांगा की भव्य अश्वारोही प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से 29 लाख रुपये इस प्रतिमा के लिए आवंटित किए गए हैं, जो कि लखनऊ में बन रही है।

ये 12 फीट ऊंची और करीब 18 टन वजनी कांस्य प्रतिमा है। वहीं, नगर निगम की ओर से 16 लाख रुपये की लागत से प्रतिमा स्थल का फाउंडेशन और चबूतरा तैयार कराया जा रहा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगी।

पार्षद शरद चौहान ने बताया कि प्रतिमा स्पीड कलर लैब तिराहे पर शहीद स्मारक गेट के सामने स्थित पार्क में स्थापित की जाएगी। एमजी रोड किनारे बने बस स्टापेज की जमीन से करीब 10 फीट ऊंचा फाउंडेशन तैयार किया जाएगा। इस पर ग्रेनाइट का चबूतरा बनाया जाएगा और सुरक्षा के लिए स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।