Move to Jagran APP

MahaPanchayat: जयंत चौधरी के अपमान का लिया जाएगा बदला

MahaPanchayat मथुरा के बालाजीपुरम में सरकार के खिलाफ हुंकार तमाम राजनीतिक दल हुंकार भरने के लिए एकत्रित हुए हैं। रालोद के आह्वान पर हो रह महापंचायत में सपा अकालीदल आइएनएलडी के नेता शामिल हुए हैं। हाथरस में जयंत चौधरी पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ हुइ है महापंचायत।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 03:52 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 03:52 PM (IST)
रालोद के आह्वान पर हो रह महापंचायत में सपा, अकालीदल, आइएनएलडी के नेता शामिल हुए हैं।

आगरा, जेएनएन। हाथरस में राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में मथुरा के  बालाजीपुरम में किसान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ महापंचायत हो रही है। महापंचायत में तमाम राजनीतिक दल शामिल हुए हैं। रालोद के आह्वान पर हो रह महापंचायत में सपा, अकालीदल, आइएनएलडी के नेता शामिल हुए हैं। 

loksabha election banner

महापंचायत में अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमीत सिंह बरार ने कहा पंजाब में सब केंद सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। इनेलो के अभय चौटाला बाेले कि मुजफ्फर नगर की पंचायत में किसानों में गुस्सा दिखा था। चौधरी चरण सिंह वह शख्सियत थे जिन्होंने किसानों के लिए काम किया। दूसरा नाम देवी लाल का आटा है। जब किसान का कांग्रेस की सरकार अत्याचार कर रही थी तब देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल ने मोर्चा संभाला। वे बोले कि जयंत पर लाठी चार्ज का पूरे देश के किसानों का अपमान किया गया है। किसान के लिए लड़ाई कहीं भी लड़नी पड़े हम लड़ेंगे। हमे केवल मंच नही साझा करना है। हमे स्वार्थ की राजनीति छोड़ आगे बढ़ना है। इस लड़ाई के अंदर संयम रखना है, धैर्य रखना है। बांटना नही है। भाजपा फिर हिन्दू मुस्लिम का नारा देकर बांटने की कोशिश करेगी। लेकिन बंटना नही है। योगी ढोंगी को भगाना है। किसान के बेटे को सीएम की कुर्सी तक पहुंचाना है। मंच से नेताओ ने आह्वान किया ये आंदोलन चलता रहेगा। जयन्त चौधरी के अपमान का बदला लिया जाएगा। धर्मेंद्र यादव बोले कि जयन्त का हाथरस में जो अपमान हुआ वो केवल उनका अपमान नही है। चौधरी साहब की विरासत, किसानों का अपमान है। जब तक ये सरकार उखाड़ नही फेंकेंगे चैन से नही बैठेंगे।और पंचायतों का भी आयोजन होगा। भाजपा ने पूरे देश को गुमराह किया। फसल लागत का दोगुना फ़ायदा कराने को कहा था। लेकिन नही किया। साढ़े तीन सरकार की हो गयी, 14 हजार गन्ना किसानों का बकाया है। गन्ना के किसान आत्महत्या कर रहे ये दुर्भाग्य है। ब्रज की भूमि से निर्णायक लड़ाई हो। बाबा साहब की सरकार को उकहाड फेंकने का आह्वान किया। रालोद और सपा का गठबंधन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने तक रहेगा। 

भाजपा और संघ के लोग चाहे जितना षड्यंत्र करें किसान जाग चुका है। ये लड़ाई भाजपा को उखाड़ फेंकने तक जारी रहे। 

बता दें कि महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों को एकत्रित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया था। इतना ही नहीं महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पंजाब अकालीदल के पूर्व सांसद जगमीत बरार, इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौहाटा, कांग्रेस से दीपेंद्र हुड्डा प्रमुख रूप से माैजूद हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया उन्होंने बलदेव विधानसभा क्षेत्र के गांव गोंगा, हथोड़ा, पटलोनी, अवेरनी चौक आदि में जनसंपर्क किया गया था। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में शामिल होने की अपील की गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.