Move to Jagran APP

Events in Agra: महानवमी आज, घर-घर होगा कन्या-लांगुर पूजन, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

आवास विकास कालोनी सेक्टर 16बी स्थित पदम प्राइड में डांडिया महोत्सव का आयोजन रात आठ बजे से होगा। जबकि आरोही संस्था द्वारा कमला नगर स्थित जनक पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन रात आठ बजे से होगा। वहीं ससंघ विराजमान मुनि प्रणम्य सागर के मंगल प्रवचन होंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 08:19 AM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 08:19 AM (IST)
ताजनगरी में गुरुवार को विभिन्‍न धार्मिक एवं सांस्‍कृतिक गतिविधियां होंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। शारदीय नवरात्रि का समापन गुरुवार को होगा। इस मौके पर घरों से लेकर मंदिरों में माता के नौवें स्वरूप की आराधना की जाएगी। पांडालों में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाएगा। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर रहेगा। पूजन के बाद घरों में कन्या-लांगुरों का पूजन कर श्रद्धालु व्रत खोलेंगे।

loksabha election banner

लगेगी धर्मसभा

राजामंडी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ससंघ विराजमान मुनि प्रणम्य सागर के मंगल प्रवचन होंगे। वहीं नार्थ ईदगाह स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि वीर सागर, विशाल सागर और धवल सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में महामंडल विधान का सुबह नौ बजे से होगा। वहीं स्थानकवासी जैन ट्रस्ट महावीर भवन में जैनाचार्य ज्ञानचंद महाराज के प्रवचन होंगे।

रामलीला महोत्सव

रावतपाड़ा स्थित श्री मन:कामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किए जा रहे श्रीरामलीला महोत्सव में शाम साढ़े पांच बजे से भगवान श्रीराम की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। वहीं आगरा कैंट रेलवे संस्थान की रामलीला में रात आठ बजे से लीलाएं आयोजित की जाएंगी।

ट्रायल आज

जिला स्तरीय कुश्ती टीम के चयन के लिए ट्रायल रामनगर की पुलिया शाहंगज स्थित मल्ल का चबूतरा में होगा। ट्रायल में सुबह नौ से 10 बजे तक पहलवानों का वजन किया जाएगा। 11 बजे से ट्रायल शुरू होगा। सभी पहलवान अपना पासपोर्ट या पासपोर्ट अप्लाई रसीद अनिवार्य रूप से लाएं। इसमें जूनियर पहलवान ही प्रतिभाग करेंगे। इसलिए उनकी जन्मतिथि 2001 से 2003 (18 से 20 वर्ष) के बीच होनी चाहिए। 2004 (17वर्ष) के पहलवान मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ आएं।

डांडिया महोत्सव

आवास विकास कालोनी सेक्टर 16बी स्थित पदम प्राइड में डांडिया महोत्सव का आयोजन रात आठ बजे से होगा। जबकि आरोही संस्था द्वारा कमला नगर स्थित जनक पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन रात आठ बजे से होगा।

यह भी होंगे कार्यक्रम

- उषा जैन स्मृति टेबल टेनिस प्रीमियर लीग के फाइनल, स्टैग पैंथर्स अकेडमी, कमला नगर, सुबह 10 बजे से।

- विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र शिविर, नेत्र ज्योति केंद्र, नेहरू नगर, सुबह 10 बजे।

- पौधारोपण, आरती व फल वितरण, साईं मंदिर, चांदनी चौक, कमला नगर, सुबह 10:45 बजे।

- लंकापति महाराज दशानन रावण पूजा आयोजन समिति द्वारा शिव तांडव स्रोत, प्राचीन कैलाश मंदिर, तीसरे पहर 3 बजे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.