Move to Jagran APP

Chandra Grahan, July 2020: इस दिन पड़ने वाला है उपच्छाया चंद्रग्रहण, जान लीजिए समय और असर

Chandra Grahan July 2020 एक माह में दो या इससे अधिक ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस वर्ष 6 ग्रहण लग रहे हैं। 5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण धनु राशि में लग रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 01:26 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 01:26 PM (IST)
Chandra Grahan, July 2020: इस दिन पड़ने वाला है उपच्छाया चंद्रग्रहण, जान लीजिए समय और असर

आगरा, तनु गुप्‍ता। वर्ष 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जूलाई को है। इससे पहले चंद्र ग्रहण 5 जून को लगा था। इसके बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। 30 दिन के भीतर ये तीसरा और साल का चौथा ग्रहण लगने जा रहा है। ज्‍योतिषाचार्य डॉ शोनू मेहरोत्रा के अनुसार एक माह में दो या इससे अधिक ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस वर्ष 6 ग्रहण लग रहे हैं। 5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण धनु राशि में लग रहा है। धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का अधिक प्रभाव देखा जाएगा। ग्रहण के समय चंद्रमा पीड़ित हो जाता है। पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य मिथुन राशि में होंगे और पूर्णिमा तिथि होगी।

loksabha election banner

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

डॉ शोनू ने बताया कि इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूतक काल को एक शुभ समय अवधि नहीं माना गया है। सूतक काल में किसी भी प्रकार के धार्मिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। लेकिन 5 जुलाई को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं माना जाएगा, क्योंकि इस ग्रहण को उपच्छाया ग्रहण कहा जाता है। इस तरह के ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है।

उपच्छाया से पहला स्पर्श: सुबह 08:38

परमग्रास चंद्र ग्रहण सुबह 09:59 बजे

उपछाया से अन्तिम स्पर्श: सुबह 11:21

ग्रहण अवधि: 02 घंटे 43 मिनट 24 सेकंड

ग्रहण का ये रहेगा असर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अगले एक महीने तक ग्रह-नक्षत्रों में भारी उलटफेर देखने को मिल रहा है। 5 जून से 5 जुलाई 2020 तक एक महीने में तीन ग्रहण पड़ रहे हैं जो भीषण विपदा का संकेत दे रहे हैं। ज्योतिषीय गणना में ग्रहण के प्रभावों को बताती एक पुरानी कहावत "एक पाख दो ग्रहना, राजा मरे या सेना" गांवों में प्रचलित है। इस कहावत का अर्थ है एक पक्ष (शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष) यानी 15 दिन में दो ग्रहण होने से या तो राजा की हत्या या सेना के मारे जाने का संकेत होता है। यानी भीषण विपदा का संकेत है

इस बार 21 जून 2020 को सूर्य ग्रहण और 5 जुलाई को चंद्रग्रहण हैं जो करीब 15 दिन में ही पड़ रहे हैं। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि एक पखवाड़े में दो ग्रहण ही नहीं एक महीने ( 5 जून से 5 जुलाई 2020 तक ) में तीन ग्रहण होने जा रहे हैं जो कि ज्योतिष के अनुसार डराने वाले संकेत हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.