विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: होटल में प्रेमिका को लाना पड़ गया भारी, पहुंच गई पत्नी और जमकर बरसाईं चप्पलें

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Thu, 09 Feb 2023 06:57 AM (IST)

Agra News पति-पत्नी और वो का मामला आगरा में चर्चा में रहा। प्रेमिका से मिलना पति को इस कदर भारी पड़ गया कि उसकी सरेआम बेइज्जती हो गई। पिटाई के बीच प्रेमिका किसी तरह बचकर निकल गई। पुलिस को महिला ने कोई तहरीर नहीं दी इसकारण कार्रवाई नहीं हुई।

Agra News: आगरा में पति पत्नी में प्रेमिका के चक्कर में लड़ाई हुई।
Agra News: आगरा में पति पत्नी में प्रेमिका के चक्कर में लड़ाई हुई।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के सिकंदरा हाईवे स्थित एक होटल में बुधवार की शाम को पत्नी ने पति काे प्रेमिका संग पकड़ लिया। दोनों की पिटाई लगा दी। प्रेमिका वहां से किसी तरह जान बचाकर भागी। पत्नी ने होटल पर जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना रात करीब आठ बजे की है।

होटल में प्रेमिका को लेकर आया था

सिकंदरा क्षेत्र का रहने वाला युवक गुरु का ताल के पास एक होटल में प्रेमिका को लेकर आया था। पत्नी को इसकी जानकारी हो गई। वह होटल में पहुंच गई। पति का प्रेमिका संग पकड़ लिया। दोनों की पिटाई लगानी शुरु कर दी। इस बीच प्रेमिका मौका मिलने पर वहां से भाग निकली। जिसके बाद महिला ने जमकर हंगामा किया। होटल का स्टाफ वहां से खिसक लिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पत्नी को किसी तरह समझाकर शांत कराया।

महिला को समझाकर कराया शांत, नहीं मिली तहरीर

प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी युवती को लेकर विवाद होने की सूचना पर पुलिस गई थी। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।