AGRA CoronaVirus News Update: 8 नये मामले, 924 पर पहुंचा आंकड़ा
AGRA CoronaVirus News Update कुल संक्रमितों में से 799 हो चुके हैं ठीक। मृतक संख्या बढ़कर हुई 44।
03-06-2020 बुधवार को आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 924, 44 की मौत, 799 लोग हुए ठीक।
आगरा, जागरण संवाददाता। अनलॉक के पहले दिन ताजनगरी ने जहां अपनी पुरानी पटरी पर लौटने का प्रयास किया वहीं संक्रमण के आठ नये मामलों ने इस प्रयास की रफ्तार को थोड़ा कम रखने की ओर इशारा भी कर दिया। बुधवार को आठ नये मामलों की पुष्टि के बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 924 हो चुकी है। इनमें से 44 लोगों की मौत हो चुकी है और 799 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। संक्रमण की रफ्तार थामने के िलिए लगातार जांच की जा रही है। अब तक 13,976 लोगों के सैंपल िलिये जा चुके हैं। यह राहत की बात है िकि शहर में ठीक होने वालों का फीसद 87.26 फीसद है।
मंगलवार रात तक शहर में नौ नए मामले सामने आए थे। वहीं मंगलवार को स्वस्थ होकर घर वापसी करने वालों में संख्या में एक का ही इजाफा हुआ है। इस तरह अगर औसत देखें तो 14.75 में से एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव हो चुका है। यह औसत अच्छा खासा है। 72 एक्टिव केस तो शहर में सरकारी रिकार्ड में हैं। स्लीपर सेल्स कितने हैं, इसका फिलहाल किसी को अंदाजा नहीं। लिहाजा बचाव सिर्फ आपके हाथ में है।
खाने के पैकेट बांट रहे पुलिस कर्मी सहित नौ पॉजिटिव, एक की मौत
लॉकडाउन में खाने के पैकेट वितरित कर रहे थाना शाहगंज के पुलिस कर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह मंगलवार को नौ नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 916 पहुंच गई है। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। थाना शाहगंज के 25 साल का पुलिस कर्मी डेढ महीने से बस्तियों में सिविल डिफेंस कर्मियों के साथ खाने के पैकेट वितरित कर रहा था, वह कमरे में भी अकेला रह रहा था। उसे बुखार आने पर सैंपल लिए गए, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, पेट में दर्द होने पर सेवला निवासी 30 साल की महिला ने चेकअप कराया, अल्ट्रासाउंड में पित्त की थैली में पथरी होने पर डॉक्टर ने आपरेशन के लिए कहा। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। नौ महीने की गर्भवती 29 साल की जगनेर निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। भगवान नगर क्षेत्र निवासी 40 साल के मरीज को गले में समस्या हो रही थी, जांच में कोरोना पॉजिटिव आया है। सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती की गई 61 साल की खंदौली निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां 50 साल के नोर्थ ईदगाह निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया था। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। तेज बुखार आने पर जगदीशपुरा निवासी 32 साल के मरीज को एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, गोपालपुरा सदर निवासी 69 साल के मरीज को एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया था, इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। 10 साल की नई आबादी निवासी बालिका की निजी लैब में जांच कराई गई। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमित 62 साल के मरीज की मौत हो गई, उन्हें हेपेटाइटिस सहित पेट संबंधी बीमारी होने पर भर्ती किया गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस तरह कोरोना संक्रमित 44 मरीजों की मौत हो चुकी है।
एक मरीज डिस्चार्ज, 72 मरीजों का चल रहा इलाज
मंगलवार को एक और मरीज को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। इस तरह 796 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मरीज ठीक होने का फीसद 87.26 है। वहीं, हाथरस और फीरोजाबाद के मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, इन्हें एसएन से संबंधित जिलों में भेज दिया गया।
यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।
7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर।
8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर की पत्नी।
13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।
26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।
27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।
3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।
4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।
5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।
6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।
8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।
9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।
10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।
11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।
12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।
13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।
14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।
15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।
16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।
17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।
18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।
19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।
20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।
21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।
22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।
23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।
24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।
25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।
26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।
27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।
28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।
29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।
30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।
1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।
2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।
3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।
4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।
5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।
6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।
7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।
8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।
9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्या 23।
10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्या 25।
11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्या 25।
12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्या 25।
13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्या 25।
14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्या 27।
15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।
16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।
17 मई- रविवार शाम तक चार नए केस, कुल 807, 27 की मौत।
18 मई- सोमवार रात तक नौ नए केस, कुल 816, 28 की मौत।
19 मई- मंगलवार रात तक सात नए केस, कुल 823, 28 की मौत।
20 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 831, 28 की मौत।
21 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 837, 28 की मौत।
22 मई- शुक्रवार रात तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 843, 30 की मौत।
23 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 851, 31 की मौत।
24 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 857, 33 की मौत।
25 मई- सोमवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 864, 33 की मौत।
26 मई- मंगलवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 870, 33 की मौत।
27 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 875, 35 की मौत।
28 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 882, 38 की मौत।
29 मई- शुक्रवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 887, 39 की मौत।
30 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 892, 41 की मौत।
31 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 899, 42 की मौत।
01 जून- सोमवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 905, 43 की मौत।
02 जून- मंगलवार तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 916, 44 की मौत।
03 जून- बुधवार तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 924, 44 की मौत।