उपराज्यपाल किरन बेदी पहुंची वृंदावन, लिया बांकेबिहारी जी का आशीर्वाद Agra News
धार्मिक यात्रा को तीर्थनगरी पहुंची थीं देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी। काफी देर तक की अाराधना। होटल में विश्राम के बाद हुई दिल्ली के लिए रवाना।
पुदुचेरी की उपराज्यपाल बुधवार की सुबह अपने तय समय से करीब आधा घंटा देरी से बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मंदिर पहुंचीं किरन बेदी ने अपने आराध्य के दर्शन किए। काफी देर तक एकाग्रचित्त होकर बांकेबिहारी की प्रतिमा को वे निहारती रहीं। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वे धार्मिक यात्रा पर आईं हैं। बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए जब भी समय मिलता है वे आती रहती हैं। इसके बाद वे होटल रॉयल भारती में कुछ देर के विश्राम के लिए रवाना हो गईं। विश्राम के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ क्षेत्राधिकारी सदर रमेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे मौजूद रहे।