विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में आया अपडेट, आगरा में पकड़ा गया लारेंस गैंग का शूटर प्रदीप शर्मा

Published: Sun, 22 Mar 2026 07:30 AM (IST)

एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर फायरिंग के मामले में एक और शूटर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। मुंबई में निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग के मामले में एसटीएफ व मुंबई क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर एक ओर शूटर को गिरफ्तार किया। इससे पहले बाह के बिजौली से पांच शूटरों की गिरफ्तारी की गई थी। पूर्व में गिरफ्तार किए गए शूटरों पर मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत कार्रवाई की थी।

एसटीएफ ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ कार्रवाई करते हुए बाह से पकड़ा

एक फरवरी की रात फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित शेट्टी टावर पर लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर गैंग ने फायरिंग की थी। फायरिंग में शामिल 23 वर्षीय प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू निवासी महावीर नगर पक्की तलैया बिजौली, बाह को एसटीएफ व मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार दोपहर घर से गिरफ्तार किया।

बाह थाने में आरोपित को दाखिल करने के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इससे पहले 15 फरवरी को एसटीएफ व मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग करने वाले बाह के बिजौली गांव निवासी दीपक, सनी, सोनू, रितिक और विष्णु कुशवाहा गिरफ्तार किया था।

वीडियो देखकर जुड़ गया लारेंस बिश्नोई गैंग से

गिरफ्तार किए गए प्रदीप शर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इंटरनेट मीडिया पर लारेंस व शुभम लोनकर के वीडियो देखकर वह गैंग से जुड़ गया। मोहल्ले के ही शिवम दुबे ने फायरिंग करने के लिए कहा था। उसने ही विष्णु कुशवाहाा व दीपक निवासी बिजौली को तैयार किया था। आरोपित ने राजस्थान के श्री गंगानगर में व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग की वारदात में शामिल होने की बात भी स्वीकार की।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने

आरोपित प्रदीप शर्मा ने बताया कि फायरिंग मामले में उसके साथियों की गिरफ्तारी होने के बाद से इधर-उधर छिपकर ठिकाने बदल रहा था। इस बीच वह दिल्ली, नोएडा में भी रहा। कुछ दिन पहले ही घर आया था।

यह भी पढ़ें- Rohit Shetty Firing Case: मोटे पैसों का लालच, किसने किया ब्रेनवॉश; रोहित शेट्टी फायरिंग केस की पूरी ABCD

यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुलिस की कार्रवाई, आगरा के बदमाशों पर लगा मकोका